---Advertisement---

Oppo Reno 15 5G: तैयार रखिए बजट, इस दिन से शुरू होगी पहली सेल, स्क्रीन पर ले सकेंगे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस; जानें एआई खूबियां

Oppo Reno 15 5G: अगले कुछ दिनों में ओप्पो रेनो 15 5जी फोन की सेल शुरू होने वाली है। इसमें काफी धमाल मचाने वाली खूबियां दी गई हैं। इसके एआई स्पेक्स से लेकर कैमरा फीचर्स तक काफी धमाकेदार साबित हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 10, 2026 2:32 अपराह्न

Oppo Reno 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 15 5G: हाल ही में ओप्पो कंपनी ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज रेनो 15 को लॉन्च किया। कंपनी ने इस बार इसमें 4 मॉडलों को उतारा, जिसमें ओप्पो रेनो 15 5जी, रेनो 15सी 5जी, रेनो 15 प्रो मिनी 5जी और रेनो 15 प्रो 5जी शामिल है। ऐसे में कंपनी ने रेनो 15 5जी को धांसू खूबियों के साथ बाजार में लॉन्च किया है। अगर आप आगामी वेडिंग सीजन के दौरान पावरफुल कैमरा स्पेक्स वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इंटरनेट पर यह फोन सीरीज लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है।

Oppo Reno 15 5G का प्राइस और सेल की तारीख

फोन निर्माता के मुताबिक, ओप्पो रेनो 15 5जी का शुरुआती दाम 45999 रुपये रखा गया है। कंपनी ने यह प्राइस 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन के लिए तय किया है। साथ ही 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज का दाम 48999 रुपये और 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज की कीमत 53999 रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार, इस फोन की पहली सेल 13 जनवरी 2026 से स्टार्ट होगी। इस मोबाइल को कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा, फ्लिपकार्ट और अमेजन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से भी परचेज कर सकते हैं।

ओप्पो रेनो 15 5जी घर पर देगा थियेटर जैसा अनुभव

वहीं, ओप्पो रेनो 15 5जी मोबाइल के डिजाइन की बात करें, तो फोन मेकर ने इसमें रेनो फ्यूचर क्राफ्टिड किया है। ऐसे में इसकी हर डिटेल काफी खास रखी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि इसके डिजाइन में पहली बार होलोफ्यूजन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही फोन में अल्ट्राथिन स्क्रीन बैजल्स देखने को मिलते हैं। इस फोन में ऐरोस्पेस ग्रेड के साथ एलिम्यूनियम फ्रेम जोड़ा गया है। इसके अलावा, इसमें 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले रखी गई है। इसमें 120Hz की स्मार्ट एडिप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट जोड़ी गई है। डिस्प्ले में 1 बिलिन से अधिक कलर्स, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, स्पेश टच और एचडीआर 10 प्लस का भी सपोर्ट मिलता है। यही वजह है कि इसमें घर बैठे सिनेमाहॉल जैसे स्क्रीन अनुभव मिलता है।

स्पेक्सओप्पो रेनो 15 5जी
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.59 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

एआई और कैमरा स्पेक्स भी हैं बेहद लाजवाब

फोन कंपनी ने ओप्पो रेनो 15 5जी में कई आलीशान एआई खूबियां शामिल की है। इसमें एआई ट्रैवल कैमरा, एआई फ्लैश फोटोग्राफी 2.0, एआई पोट्रेट ग्लो, एआई मोशन और एआई माइंड स्पेस फीचर में कई दमदार स्पेक्स जोड़े गए हैं। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 6500mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर मिलता है। पीछे की तरफ, 50एमपी का मेन कैमरा, 8एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी का टेलीफोटो लेंस जोड़ा गया है। आगे की ओर, 50एमपी का वाइड एंगल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026