OPPO Reno 16 : ओप्पो की रेनो सीरीज अपने प्रीमियम कैमरे के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, यूजर्स को ओप्पो रेनो 16 सीरीज का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। ये सीरीज जून 2026 तक लॉन्च हो सकती है। ओप्पो रेनो 16 सीरीज में कंपनी बेस मॉडल, प्रो और प्रो मैक्स के साथ प्रो मिनी जैसे मॉडल ला सकती है। अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके स्टैंडर्ड मॉडल के कुछ लीक फीचर्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
OPPO Reno 16 फोन का कैसा होगा लुक?
ओप्पो रेनो 16 का पूरा लुक बदलने वाला है। फोन के किनारे बेहद पतले और एक समान बेजल्स से बने हो सकते हैं। वहीं, इसमें माइक्रो-क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। इसके कैमरे का डिजाइन चौकोर हो सकता है। ये फोन मेटल के फ्रेम से बना हो सकता है।
ओप्पो रेनो 16 का कैसा होगा कैमरा?
ओप्पो रेनो 16 फोन में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x तक का डिजिटल जूम मिल सकता है। 50MP सेल्फी कैमरा अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आ सकता है। इससे 4K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर से जोड़ा जा सकता है। गेम में रियल एक्सपीरियंस के लिए रे-ट्रेसिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। ये एआई से लेस हो सकता है। ये फोन को अल्ट्रा स्मूथ तो बनाएगा ही, इसके साथ ही हाई स्पीड भी देगा।
डिस्प्ले और बैटरी
6.78-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये बैटरी तो बचाने के साथ तेज धूप में भी दिखेगी।
ओप्पो के इस फोन में 7 000mAh बैटरी के साथ 120W SuperVOOC फास्ट चार्जर मिल सकता है। वहीं, 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
सेफ्टी फीचर्स
फोन को धूप और पानी से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है। फोन की प्राइवेसी के लिए ‘Smart Shield’ जोड़ी जा सकती है।
ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत
ओप्पो रेनो 16 की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 48000 हजार से लेकर 70000 हजार के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।






