---Advertisement---

Redmi और Realme को पछाड़ने आ गया Oppo Reno 9A, इस 5G फोन में 48MP कैमरा देगा जबरदस्त फोटो!

Oppo Reno 9A 5G: अगर आप एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काफी जरूरी है। ऐसे में चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो एक बेहतरीन फोन लेकर आई है। ओप्पो ने Oppo Reno 9A को लॉन्च कर दिया है। इसमें काफी शानदार कैमरा और फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2023 4:48 अपराह्न

Oppo Reno 9A 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 9A 5G: अगर आप एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काफी जरूरी है। ऐसे में चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो एक बेहतरीन फोन लेकर आई है। ओप्पो ने Oppo Reno 9A को लॉन्च कर दिया है। इसमें काफी शानदार कैमरा और फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि ओप्पो ने इस फोन को बीते साल चीन के घरेलू बाजार में पेश किया था। जानिए क्या है इसके सारे फीचर्स की जानकारी।

Oppo Reno 9A 5G के फीचर्स

Oppo Reno 9A में 6.74 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। इसमें फुल एचडी प्लस रेज्योलूशन के साथ 90hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इसके साथ ही इसे IPX8 की रेटिंग मिली है और इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। ओप्पो ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दी है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4500mah की बैटरी और 18W का फास्ट चार्जर दिया गया है। ये 5G फोन है और इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएश, 3.5mm का हैडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Oppo और Techno की धड़कन बढ़ाने जल्द आ रहा है वर्ल्ड स्लीमेस्ट फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 Ultra 5G, जानें कब होगा लॉन्च

फीचर्सOppo Reno 9A 5G
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 695
स्क्रीन6.74 इंच
बैटरी4500mah
रियर कैमरा48MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP

Oppo Reno 9A 5G Camera

ओप्पो के इस फोन में बैक पैनल पर 48MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 24000 के आसपास रखी गई है। इस फोन को 22 जून 2023 से सेल में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ओप्पो ने इसे जापान में लॉन्च किया है, इसे भारत समेत ग्लोबली कब पेश किया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: KTM Electric Scooter में मिलेगी 100KM की रेंज, इन तूफानी स्पेक्स को जानकर Ola और Hero की उड़ी नींद!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026