---Advertisement---

डॉल्बी ऑडियो तकनीक के साथ Panasonic के 20 Google TV मॉडल मचा रहे तहलका! बजट रेंज में एडवांस खूबियां

Panasonic Google TV: टेक मार्केट की नामी कंपनी Panasonic अपने स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक आइटम के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में Panasonic ने 20 नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स बाजार में उतारे हैं। अगर आप इन दिनों किसी नए स्मार्ट टीवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इन पर एक नजर डाल सकते ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 20, 2023 12:49 अपराह्न

Panasonic Google TV
Follow Us
---Advertisement---

Panasonic Google TV: टेक मार्केट की नामी कंपनी Panasonic अपने स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक आइटम के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में Panasonic ने 20 नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स बाजार में उतारे हैं। अगर आप इन दिनों किसी नए स्मार्ट टीवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इन पर एक नजर डाल सकते हैं। जानिए क्या हैं पूरी जानकारी।

Panasonic के 20 नए स्मार्ट टीवी

Panasonic की भारतीय बाजार पर अच्छी पकड़ है। ऐसे में कंपनी ने गूगल टीवी पावर्ड LED उतारे हैं। कंपनी का दावा है इन नए मॉडल्स में बेहत व्यूइंग और साउंड तकनीक दी गई है। इससे यूजर्स को एक शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें 32 इंच से लेकर 75 इंच तक के मॉडल उतारे गए हैं।

ये भी पढ़ें: 6000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A2 स्मार्टफोन, MediaTek Helio G36 के जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ

ये हैं 20 नए स्मार्ट टीवी मॉडल

आपको बता दें कि Panasonic के MX740, MX750, MX800, MX850, MX700 और MX710 वेरिएंट्स में 4HDR स्क्रीन रेज्योलूशन दिया गया है। कंपनी ने इसमें माइक्रोडिनिंग और HDR10 जैसे कई फीचर्स दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर, MS680, MS670 और MS550 वेरिएंट्स 2HDR स्क्रीन सपोर्ट के साथ फुल HD रेज्योलूशन दिया गया है।

कैसा है ऑडियो सिस्टम

Panasonic ने सभी टीवी मॉडल्स को डॉल्बी ऑडियो तकनीक के साथ ऑडियो बूस्टर प्लस तकनीक दी है। साथ ही इसमें 20W का स्पीकर दिया गया है। कंपनी ने इसमें 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। इन सभी सीरीज में एंड्रॉइड ओएस का स्पोर्ट दिया गया है।

Panasonic में मिलेगी गूगल के फीचर्स

Panasonic ने सभी मॉडल्स में गूगल प्ले सर्विस दी है। गूगल असिसटेंस और अमेजॉन अलेक्सा का सपोर्ट दिया है। साथ ही गूगल वॉयस असिस्टेंस और इन बिल्ट क्रोमकास्ट का फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस तकनीक और ब्लूटूथ ऑडियो लिंक का फीचर भी दिया है।

Panasonic स्मार्टटीवी की कीमत

कंपनी ने सभी सीरीज में गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए गेमिंग मोड भी दिया है। सभी मॉडल्स को होम डिवाइसेस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें ओटीटी सपोर्ट सिस्टम भी दिया गया है। इसकी मदद से आप आसानी से घर पर सभी प्लेटफॉर्म का मजा ले सकते हैं। 32 इंच के शुरुआती मॉडल की कीमत 19990 रुपये है। वहीं, इसके टॉप मॉजल की कीमत 319990 रुपये है। इन सभी मॉडल्स को Panasonic के स्टोर और ई-कॉमर्स साइट्स से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 350KM की रेंज और गैल्फर डिस्क ब्रेक के साथ धूम मचाने आई Hakkinen Signature Edition Electric Bike, कीमत कर देगी हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026