---Advertisement---

बिना नंबर शेयर किए Paytm से करें पेमेंट, प्राइवेसी के लिए फॉलो करें ये आसान प्रोसेस

Paytm: यूपीआई पेमेंट के दौरान अपने फोन नंबर को हाइड करना चाहते हैं तो आपको यहां पर बताए गए आसान से प्रोसेस को फॉलो करना है। इसके बाद यूपीआई से पेमेंट करते वक्त आपका फोन नंबर किसी को नहीं दिखेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 4, 2023 3:40 अपराह्न

Paytm
Follow Us
---Advertisement---

Paytm: देश-दुनिया में जितनी तेजी से तकनीक में क्रांति आ रही है, उतनी ही तेजी से तकनीक का दायरा भी बढ़ रहा है। देश में डिजिटल पेमेंट धीरे-धीरे काफी मजबूत हो रहा है। बीते कुछ सालों में यूपीआई द्वारा डिजिटल पेमेंट में काफी अच्छा उछाल देखा गया है। ऐसे में अगर आप भी फेमस यूपीआई डिजिटल पेमेंट पेटीएम (Paytm) का उपयोग करते हैं और लेनदेन के दौरान अपने मोबाइल नंबर को छुपाना चाहते हैं तो समझिए आपकी तलाश पूरी हो गई है। इस खबर में जानिए पेमेंट के दौरान अपने फोन नंबर को कैसे हाइड करें।

UPI पेमेंट में नहीं दिखेगा फोन नंबर

यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से आज सैकड़ों लोग लेनदेन करते हैं। ऐसे में जरा सी चूक आपके लिए आर्थिक नुकसान की वजह बन सकती है। यूपीआई पेमेंट करने के बाद उस शख्स के पास आपका फोन नंबर पहुंच जाता है। ऐसे में अगर आप किसी भी परेशानी से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फालो करना होगा।

इस आसान प्रोसेस को करें फॉलो

पेटीएम के मुताबिक, अगर यूजर्स किसी को पेमेंट के दौरान अपना मोबाइल नंबर नहीं दिखाना चाहते हैं तो उन्हें पहले वीपीए यानी वर्चुअल प्राइवेट एड्रेस बदलना होगा। वीपीए बदलकर आप आसानी से अपने फोन नंबर को किसी से भी छुपा सकते हैं। नीचे देखें स्टेप बाय स्टेप डिटेल

  • सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप को खोलना होगा।
  • होम पेज के बाय ओर जाकर मेन्यू पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूपीआई और पेमेंट सेटिंग तक स्क्रॉल करें।
  • फिर आपको पहला ऑप्शन यूपीआई आईडी शो होगा, इसके राइट साइड पर एडिट के आईकन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद आपको नई यूपीआई आईडी एड करनी है
  • इसमें आपको मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और नाम वाले ऑप्शन शो होंगे।
  • इनमें से सबसे अधिक रेंडमाइज्ड ऑप्शन को चुनें और उस पर क्लिक करें।

ऐसा करने के बाद आपका वीपीए बदल जाएगा। इस प्रोसेस के जरिए आप अन्य पेमेंट प्लेटफॉर्म जैसे- फोन पे और गूगल पे पर वीपीए बदल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026