---Advertisement---

Paytm Mall को टक्कर देने Pincode App लाया Phonepe, इन सामानों की कर सकते हैं खरीदारी

आपने पेमेंट ऐप फोनपे का तो काफी इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब फोनपे ने अपना शॉपिंग ऐप Pincode भी लॉन्च कर दिया है। अभी इसे सिर्फ बैंगलुरू में शुरू किया गया है। इसे जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 4, 2023 5:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pincode App: आपने पेमेंट एप्लीकेशन PhonePe के बारे में काफी सुना होगा और इसका इस्तेमाल भी किया होगा। देश में ऑनलाइन पेमेंट ऐप का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है। लोग पेमेंट के लिए ज्यादातर Paytm, PhonePe और Google Pay का इस्तेमाल करते हैं। कुछ समय पहले तक केवल पेमेंट ऐप में पेटीएम ही एकमात्र ऐप था जिसमें शॉपिंग करने के लिए Paytm Mall दिया जाता था लेकिन अब PhonePe भी PayTM Mall को टक्कर देने के लिए Pincode India’s Infifnity Store नाम का एक ऐप्लिकेशन लाई है। पिनकोड ONDC का ही एक पार्ट है। इस ऐप के जरिए ग्रोसरी, दवाइयां और खाने पीने की चीजें ऑर्डर की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

क्या है पिनकोड (Pincode India’s Infifnity Store)

पिनकोड ONDC (Open Network Digital Commerce) का ही एक पार्ट है। इस ऐप की शुरुआत बैंगलोर में की गई है। इस ऐप के जरिए ग्रोसरी, दवाइयां और खाने पीने की चीजें ऑर्डर की जा सकती हैं। कंपनी का कहना है कि अभी इसे केवल बेंगलुरु में शुरू किया गया है लेकिन जल्द ही इस एप्लिकेशन को दूसरे शहरों में भी शुरू किया जायेगा। कंपनी ने प्रतिदिन एक लाख ऑर्डर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फोनपे के नए ऐप पिनकोड को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। पिनकोड की टक्कर पेटीएम मॉल से हो सकती है। पेटीएम मॉल पहले से ही ONDC का पार्ट है।

क्या है ONDC (Open Network Digital Commerce)?

ONDC (Open Network Digital Commerce) सरकार की तरफ से शुरू की गई एक पहल है। इसके तहत डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान किया जाता है लेकिन जिस ई-कॉमर्स साइट पर वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान किया जाता हो वो वेबसाइट भी ONDC का पार्ट होनी चाहिए।

वर्तमान समय में फोन पे में मिलती हैं ये सुविधाएं

फोन पे पहले से ही ई कॉमर्स सेगमेंट में स्विच के साथ काम करता है। इसमें आपको होटल और ट्रैवल बुकिंग जैसी सुविधाएं देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026