---Advertisement---

Poco F7: 7550mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 90W का फास्ट चार्जर! Snapdragon प्रोसेसर कर सकता है धमाका, जानें लीक कीमत और लॉन्च डेट

Poco F7: अपकमिंग पोको एफ7 फोन में 7550mAh की बैटरी के साथ 90W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। यह फोन Snapdragon प्रोसेसर के साथ जोरदार एंट्री ले सकता है। इसकी कीमत और लॉन्च डेट लीक हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 11:05 पूर्वाह्न

Poco F7
Follow Us
---Advertisement---

Poco F7: मिडरेंज कैटेगरी में एक बार फिर पोको लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग स्मार्टफोन पोको एफ7 को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा का माहौल गर्म है। इसकी वजह है कि इस फोन में दमदार बैटरी क्षमता आने की संभावना है। ऐसे में जिन यूजर्स को बैटरी की परेशानी रहती है, उन्हें पोको एफ7 बड़ी राहत प्रदान कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, पोको अपने अपकमिंग फोन में 7550mAh की बैटरी शामिल कर सकता है। इसके साथ 90W का फास्ट चार्जर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पोको एफ7 में मिल सकता है Snapdragon प्रोसेसर

अभी तक फोन मेकर ने अपने आगामी फोन के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। मगर Poco F7 को लेकर हालिया लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की संभावना है। यह फोन धांसू एआई पावर्ड फीचर्स से लैस हो सकती है। इसके साथ 12GB RAM और 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की आशंका भी जताई जा रही है।

Poco F7 Features

कई लीक खबरों के मुताबिक, पोको एफ7 के फीचर्स के तहत इसमें 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। डिस्प्ले में 120Hz की रिफ्रेश रेट और दमदार पीक ब्राइटनेस आने की संभावना है। अगर आप फोन के कैमरा भी बेहतर चाहते हैं, तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस आने की उम्मीद है।

स्पेक्सपोको एफ7 की लीक खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8s Gen 4
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.83 इंच
बैटरी7550mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Poco F7 Price in India

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो पोको एफ7 फोन मिडरेंज श्रेणी में एंट्री ले सकता है। लीक के मुताबिक, पोको एफ7 की इंडिया में कीमत 30000 रुपये के आसपास रह सकती है।

Poco F7 Launch Date in India

इंटरनेट पर कई खबरों में दावा किया गया है कि पोको अपने अपकमिंग मिडरेंज फोन को जुलाई में उतार सकता है। लीक के मुताबिक, पोको एफ7 की इंडिया में लॉन्च डेट जुलाई के मिड होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026