---Advertisement---

POCO X7 Pro 5G: 2 वेरिएंट के साथ Flipkart पर शानदार एंट्री ले सकता है पोको का नया फोन, क्या मिलेगी 6000mah की बैटरी?

POCO X7 Pro 5G: पोको एक्स 7 सीरीज के नए Smartphone को Flipkart पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसकी लीक डिटेल का खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 30, 2024 6:27 अपराह्न

POCO X7 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

POCO X7 Pro 5G: Smartphone इंडस्ट्री में पोको एक बार फिर अपने नए फोन के साथ तैयार है। पोको ने हाल ही में एम सीरीज के तहत एक गजब का स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ऐसे में अब POCO X7 Series के अतर्गत पोको एक्स 7 प्रो 5जी फोन धमाका कर सकता है। स्मार्टफोन मेकर ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि पोको एक्स 7 सीरीज को Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 9 जनवरी 2025 को शाम 5: 30 बजे फ्लिपकार्ट पर उतारा जाएगा।

POCO X7 Pro 5G की लीक डिटेल्स

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्मार्टफोन मेकर POCO X7 Series के तहत पोको एक्स 7 प्रो 5जी फोन को 2 वेरिएंट में उतार सकती है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लाने की संभावना है। पोको एक्स 7 सीरीज के अन्य मॉडलों में स्टोरेज वेरिएंट को बढ़ाया भी जा सकता है। मगर फिलहाल POCO X7 Pro 5G के अलावा किसी और मॉडल की कोई सूचना नहीं है।

POCO X7 Series के इस मॉडल में मिलेगी बड़ी बैटरी?

खबरों में अलग-अलग दावों के तहत पोको एक्स 7 सीरीज के POCO X7 Pro 5G फोन लार्ज बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6000mah की बैटरी मिलने की आशंका है। इसके साथ 90W का फास्ट वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। लीक जानकारी के मुताबिक, यह 42 मिनट में पूरे फोन को चार्ज कर देगा।

POCO X7 Pro 5G की लीक खूबियां

स्मार्टफोन मेकर पोको की POCO X7 Series को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही है। कई लीक्स में बताया जा रहा था कि पोको एक्स 7 प्रो 5जी फोन को Flipkart पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में यह लीक्स सही साबित हुआ। पोको फोन कंपनी ने एक्स पर इसकी ऑफिशियल पुष्टि कर दी है। POCO X7 Pro 5G फोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। साथ ही Smartphone में MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC प्रोसेसर आने की संभावना है।

फीचर्सपोको के अपकमिंग फोन की लीक डिटेल
स्क्रीन6.67 इंच
चिपसेटMediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP
ओएसएंड्रॉयड 15

पोको एक्स 7 प्रो 5जी के संभावित फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि POCO X7 Series के तहत पोको एक्स 7 प्रो 5जी फोन में रियर साइड पर 50MP का सोनी कैमरा मिल सकता है। पोको एक्स 7 सीरीज में आने वाले इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 ओएस आने की लीक खबर है। हालांकि, कंपनी ने स्पेक्स के बारे में कोई सूचना शेयर नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026