---Advertisement---

POCO X7 Pro 5G: Dimensity 8400 Ultra Chipset के साथ धूम-धड़ाका करेगा पोको का नया फोन? लॉन्च से पहले जानें स्पेशल खूबियां

POCO X7 Pro 5G: पोको एक्स 7 सीरीज के तहत नए मोबाइल फोन में Dimensity 8400 Ultra Chipset दी जाएगी। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।जानिए क्या है इसकी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2024 6:05 अपराह्न

POCO X7 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

POCO X7 Pro 5G: पोको एम सीरीज के बाद अपना नया स्मार्टफोन लाने को तैयार है। फोन कंपनी बता चुकी है कि POCO X7 Series के तहत पोको एक्स 7 प्रो 5जी फोन Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। जब से यह जानकारी सामने आई है कि फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उतारा जाएगा। तभी से लोगों ने इसका इंतजार शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन में Dimensity 8400 Ultra Chipset दी जाएगी। एक्स यानी ट्विटर पर पोको ने खुद बताया है कि पोको एक्स 7 सीरीज के POCO X7 Pro 5G फोन को डाइमेंशन 8400 अल्ट्रा चिपसेट से लैस किया जाएगा। नीचे खबर में जानिए इसकी पूरी कहानी।

POCO X7 Pro 5G में तहलका मचाएगी Dimensity 8400 Ultra Chipset

अपकमिंग स्मार्टफोन में धांसू डाइमेंशन 8400 अल्ट्रा चिपसेट आएगी। पोको ने बताया है कि पोको एक्स 7 प्रो 5जी सेगमेंट का मोस्ट पावरफुल फोन होगा। पोको के मुताबिक, POCO X7 Series के तहत इस फोन को 1.7Mn AnTuTu स्कोर मिला है। साथ ही पोको एक्स 7 सीरीज के इस मॉडल को 30000 रुपये के सेंगमेंट में फ्लैगशिप 4nm प्रोसेस दिया जाएगा।

POCO X7 Series की लीक हुई ये खूबियां

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पोको एक्स 7 सीरीज के इस फोन में शानदार कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। खबरों की मानें, POCO X7 Pro 5G फोन में 6000mah की बैटरी के साथ 90W का गजब का फास्ट चार्जर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चार्जर सिर्फ 40 मिनट में पोको एक्स 7 प्रो 5जी फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर देगा।

फीचर्सपोको एक्स 7 प्रो 5जी
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8400 Ultra Chipset
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP
रिफ्रेश रेट120hz

POCO X7 Pro 5G की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

लीक हुई कई खबरों में बताया जा रहा है कि पोको एक्स 7 सीरीज को काफी शानदार डिजाइन के साथ लाया जाएगा। POCO X7 Series के अंतर्गत दो मॉडल लाने की जानकारी लीक हुई है। इसमें से एक मॉडल पोको एक्स 7 प्रो 5जी होगा। इसमें 6.67 इंच की डिस्प्ले के साथ 50MP का बैक कैमरा देखने को मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम कर सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसे 9 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे सबके लिए उतारा जाएगा। कंपनी इस फोन को 30000 रुपये के भीतर Flipkart पर ला सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026