---Advertisement---

POCO X8 Pro Max 5G: गुडन्यूज! शादियों के सीजन में हर कोई सिर्फ आपको तलाशेगा, आलीशान कैमरा पलभर में बनाएगा दीवाना; जानें लीक्स

POCO X8 Pro Max 5G: पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5जी मोबाइल को इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन में धाकड़ कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 14, 2026 1:20 अपराह्न

POCO X8 Pro Max 5G
Follow Us
---Advertisement---

POCO X8 Pro Max 5G: मिडरेंज फोन सेगमेंट में पोको ने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा परफॉर्म किया है। पोको कंपनी ने एम सीरीज, सी सीरीज के साथ कुछ अन्य मोबाइलों को भी दमदार खूबियों के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। ऐसे में अब यूजर्स को पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5जी फोन का बेसब्री से इंतजार है। यह फोन गूगल पर अपनी यूनिक खूबियों की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। साथ ही इसकी कई लीक्स मार्केट में तहलका मचा रही हैं।

POCO X8 Pro Max 5G में धूम मचाएगा धाकड़ कैमरा

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5जी मोबाइल में काफी दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसके बैक पैनल पर डबल रियल मॉड्यूल आने का अनुमान है। इसमें 50एमपी का मुख्य कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ आ सकता है। 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलने की संभावना है। साथ ही इसमें नाइट मोड, पोट्रेट मोड समेत कई अन्य स्पेक्स दिए जा सकते हैं। इसके आगे की तरफ, 20एमपी का सेल्फी शूटर जोड़ा जा सकता है, जिसमें वाइड एंगल लेंस शामिल करने की योजना है। ऐसे में यह फोन शादियों के सीजन में काफी धमाल मचा सकता है।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5जी की ये खूबियां उड़ा सकती हैं गर्दा

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी फोन पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5जी में सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि प्रोसेसर भी काफी बढ़िया हो सकता है। कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500एस चिपसेट को शामिल कर सकती है। ऐसे में इसकी परफॉर्मेंस काफी आलीशान रहने की उम्मीद है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट आ सकता है। कंपनी इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी क्षमता और 100W का वायर्ड चार्जर जोड़ सकती है। इसमें 6.83 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

क्या है लॉन्च डेट और संभावित कीमत?

फोन मेकर ने बताया है कि पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5जी फोन को 17 मार्च 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसका संभावित प्राइस 45 से 50000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram

मार्च 14, 2026

OnePlus 15T

मार्च 14, 2026

ChatGPT

मार्च 14, 2026

Nothing Phone 4a Pro

मार्च 13, 2026

Vivo Y51 Pro

मार्च 12, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 12, 2026