---Advertisement---

Pratibimb: अपराधियों का गृहमंत्रालय ने निकाला तोड़,’प्रतिबिंब’ बताएगा कहां है गुनाहगार?

Pratibimb: अपराधियों को पकड़ने के लिए गृहमंत्रालय ने 'प्रतिबिंब' नाम का सॉफ्टवेयर पेश किया है। इससे अब अपराधियों को पकड़ना आसान हो जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 21, 2024 5:54 अपराह्न

Pratibimb
Follow Us
---Advertisement---

Pratibimb: देश में लगातार बढ़ते क्राइम को देखते हुए गृहमंत्रालय ने एक नया तोड़ निकाला है। जिससे अब आसानी से पता किया जा सकेगा कि, अपराधी कहां है? गृहमंत्रालय ने प्रतिबिंब Pratibimb सॉफ्टवेयर को लॉन्च कर दिया है। ये अपराधियों की रियल टाइम की लोकेशन बताएगा। इसकी मदद से बहुत ही आसानी से अब अपराधी को ट्रेक किया जा सकेगा। ये साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए भी काफी कारगर है।

प्रतिबिंब बताएगा साइबर अपराधी का पता

एमएचए के साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इस सॉफ्टवेयर को बनाया है। जो कि, राज्य पुलिस और एंजेसियों की मदद करेगा। प्रतिबिंब सॉफ्टवेयर से अपराधियों के मोबाइल नंबरों के जरिए जियोग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम की पूरी जानकारी ली जा सकेगी। ये अपराधी की रियल लॉकेशन बताकर मैप भी देगा। जिसकी मदद से अब अपराधी को पकड़ना काफी आसानी हो जाएगा।

पुलिस को मिलेगी रियल टाइम लोकेशन

पुलिस के लिए ये काफी अच्छा हथियार साबित हो सकता है। क्योंकि क्राइम करने के बाद अपराधी अपनी बार-बार लोकेशन बदलता रहता है। जिसकी वजह से उसे पकड़ना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन प्रतिबिंब के आने से अब क्रिमनल तक पहुंचना काफी आसान हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026