---Advertisement---

Realme 11 Pro Plus 5G: जबरदस्त स्पेक्स के कॉम्बो वाला ये फोन खरीदना कितना सही डिसीजन, फ्लिपकार्ट बायर्स से जानें जवाब

Realme 11 Pro Plus 5G: इसको फ्लिपकार्ट पर 39147 रेटिंग और 3869 रिव्यू मिले हुए हैं। यहां इसी के आधार पर बताया जाएगा कि ये फोन खरीदना कितना सही डिसीजन है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 7, 2023 9:23 अपराह्न | Updated: नवम्बर 7, 2023 10:44 अपराह्न

Realme 11 Pro Plus
Follow Us
---Advertisement---

Realme 11 Pro Plus 5G: मिड रेंज में आने वाला रियलमी का ये फोन 200 मेगापिक्सल के कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। सेगमेंट में इस फोन को खरीदने का प्लान अगर आपका भी बन रहा है तो पहले आपको असली में जान लेना चाहिए कि ये फोन आपके लिए वाकई कितना परफेक्ट है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये बताएगा कौन, तो आपको इसका जवाब फ्लिपकार्ट बायर्स से मिलेगा। दरअसल, हम यहां इस फोन का बायर्स रिव्यू के आधार पर विश्लेषण करने वाले हैं। जिससे आपको इसके बारे में आईडिया लग जाएगा। इसको फ्लिपकार्ट पर 39147 रेटिंग और 3869 रिव्यू मिले हुए हैं।

Realme 11 Pro Plus 5G के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनRealme 11 Pro Plus 5G
डिस्प्ले6.7 AMOLED
रेजोल्यूशन1080 x 2412 पिक्सल
ऑपरेटिंग सिस्टमRealme UI 4.0 पर आधारित Android 13
चिपसेटMediatek MT6877V Dimensity 7050 (6 nm)
सीपीयूOcta-core
जीपीयूMali-G68 MC4
स्टोरेज256G, 512GB, 1TB
बैक कैमरा200 MP (OIS), 8 MP, (ultrawide), 2 MP
सेल्फी कैमरा32 MP
बैटरी5000 mAh
कनेक्टिविटीBluetooth 5.2, GPS, USB Type-C 2.0

Realme 11 Pro Plus 5G को मिले 3869 बायर्स रिव्यू

जिन लोगों ने इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा है, उन्होंने इसे ओवरऑल 4.3 स्टार की रेटिंग दी है। 25052 बायर्स ने इसे 5 स्टार के साथ रेट किया है। 4 स्टार की रेटिंग देने वाले बायर्स की संख्या 8265 है। 2307 फ्लिपकार्ट बायर्स ने इसे 3 स्टार की रेटिंग दी है और 2 स्टार रेट करने वाले बायर्स 941 हैं तो 2582 बायर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने हैंडसेट को 1 स्टार की रेटिंग देना सही समझा है।

Realme 11 Pro Plus 5G को लेकर क्या कहते हैं असली बायर्स

रवि कुमार, जो कि फ्लिपकार्ट पर एक सर्टिफाइड बायर हैं। इन्होंने फोन के डिजाइन को बेस्ट बताया है। साथ ही इसके कैमरा, परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग की तारीफ की है। अनूप कामथ नाम के एक बायर ने इस फोन को 5 स्टार की रेटिंग दी है और फोन को बजट सेगमेंट में अच्छा बताया है। वहीं संदीप अर्चना नाम के एक और अन्य बायर ने रियलमी के इस फोन के कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी की तारीफ की है।

अंकिता उपाध्याय, जो कि फ्लिपकार्ट सर्टिफाइड बायर हैं। इन्होंने फोन के कैमरा को अच्छा बताया है हालांकि, वह बैटरी के मामले में निराश है। वहीं एक और बायर ने इस फोन को खरीदने की सलाह दी है और इस फोन को अच्छा बताया है।

Realme 11 Pro Plus 5G को खरीदना कितना सही

हमने यहां 3869 रिव्यूज के आधार पर जो जानकारी एकत्रित की है। उसे नीचे इन्फोग्राफिक्स के जरिये आप समझ सकते हैं।

इस ग्राफ को देखने के बाद तो कहा जा सकता है, ज्यादातर लोगों को Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ आने वाला ये फोन पंसद आया है। रिव्यू और रेटिंग में ज्यादातर बायर्स ने इसे अच्छा बताया है।

Realme 11 Pro Plus 5G निष्कर्ष

यहां आपको फोन के स्पेक्स से लेकर इसके बायर्स रिव्यू की पूरी जानकारी मिल चुकी है। अब ऐसे में आप खुद तय कर सकते हैं। आपको ये स्मार्टफोन खरीदना चाहिए या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026