---Advertisement---

100MP का गजब का कैमरा और 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ Realme 11 Pro Series का धमाका, यहां जानिए फुल डिटेल

Realme 11 Pro Series: टेक मार्केट में रियलमी के जिस स्मार्टफोन सीरीज का सबको इंतजार था, आखिरकार वो आज लॉन्च हो गई है। चीन की मशहूर फोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने Realme 11 Pro Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Realme 11 pro और Realme 11 Pro Plus 5G स्मार्टफोन को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 8, 2023 1:04 अपराह्न

Realme 11 Pro Series
Follow Us
---Advertisement---

Realme 11 Pro Series: टेक मार्केट में रियलमी के जिस स्मार्टफोन सीरीज का सबको इंतजार था, आखिरकार वो आज लॉन्च हो गई है। चीन की मशहूर फोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने Realme 11 Pro Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Realme 11 pro और Realme 11 Pro Plus 5G स्मार्टफोन को पेश किया गया है। Realme 11 Pro Plus 5G में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। रियलमी की नई सीरीज में Realme 10 Series से बेहतर फीचर्स दिए गए हैं।

Realme 11 Pro के फीचर्स

रियलमी 11 प्रो में 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1080×2412 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7050 SoC चिपसेट दी है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है और इसमें 5000mah की बैटरी के साथ 67W का फास्ट वॉयर्ड चार्जर दिया गया है। इसके कैमरे की बात करें तो इसके रियर पैनल पर 100MP का OIS स्पोर्ट के साथ मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया है। इस मॉडल में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23999 रुपये रखी गई है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 24999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 27999 रुपये रखी गई है।

फीचर्सRealme 11 Pro
ProcessorMediaTek Dimensity 7050 SoC
Display6.7 इंच
Battery5000mah
Rear Camera100MP+2MP
Front Camera16MP

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

Realme 11 Pro Plus 5G की खूबियां

इस डिवाइस में 6.7 इंच की फुल एच़डी कर्व्ड अमोल्ड डिस्प्ले  दी गई है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है। रियलमी ने इसमें भी में MediaTek Dimensity 7050 SoC चिपसेट दी है। इस डिवाइस में 5000mah की बैटरी के साथ 100W का वॉयर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है। इस मॉडल में 200MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इस मॉडल में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 27999 रुपये रखी गई है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 29999 रुपये रखी गई है।

फीचर्सRealme 11 Pro Plus 5G
ProcessorMediaTek Dimensity 7050 SoC
Display6.7 इंच
Battery5000mah
Rear Camera200MP+8MP+2MP
Front Camera32MP

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026