---Advertisement---

Realme 15X 5G: लॉन्च होते ही औंधे मुंह गिरे 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के दाम, यूजर्स को क्यों खरीदना चाहिए?

Realme 15X 5G फोन लॉन्च होते ही सस्ता हो गया है। इसे बहुत ही कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसमें पावरफुल बैटरी के साथ एआई वाला कैमरा भी दिया गया है। यूजर्स के लिए ये किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 1, 2025 6:49 अपराह्न

Realme 15X 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 15X 5G: भारत में चीनी कंपनी रियलमी ने अपना एक बेहद शानदार स्मार्टफोन रियलमी 15 एक्स 5जी को लॉन्च कर दिया है। ये एक बजट फ्रेंडली फोन है। जिसमें 7000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जर मिल रहा है। इस फोन में खास एआई कैमरा मिल रहा है। जिसकी मदद से शानदार फोटो और वीडियो को बनाया जासकता है। इसकी सेल लॉन्च के बाद से ही शुरु हो गई है। अगर आप ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल से इसे बुक करते हैं तो हजारों का डिस्काउंट पा सकते हैं।

Realme 15X 5G को छूट पर फ्लिपकार्ट सेल से खरीदें

रियलमी 15 एक्स 5जी स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट 10 फीसदी की छूट दे रहा है। इस डिस्काउंट के बाद ये ग्राहक को 18999 रुपए की जगह 16999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक के 2000 रुपए बचेंगे।

पिक्चर क्रेडिट: फ्लिपकार्ट

इसके साथ ही एक्सिस और एसबीआई कार्ड से पैमेंट करके भी 5 फीसदी की बचत पा सकते हैं। अगर बजट कम है तो 2834 रुपए की नो कोस्ट ईएमआई पर भी इसे खरीद सकते हैं।फ्लिपकार्ट इस मोबाइल पर 12940 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। जिसका लाभ उठाकर इसे और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। लेकिन इसके लिए फ्लिपकार्ट की सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करना पड़ेगा।

रियलमी के नए 5जी स्मार्टफोन की खासियत

रियलमी 15x फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000 mAh टाइटन बैटरी है। ये सिगंल चार्ज पर पूरे दिन चल सकती है। यूजर्स इस पर गेमिंग और स्ट्रीमिंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसमें 60W का फास्ट चार्जर मिलता है। जो कि, बहुत ही जल्द फोन को चार्ज कर देता है। Realme 15X 5G को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें एडवांस प्रो लेवल की IP69 की रेटिंग दी गई है। ये Android 15 पर ऑपरेट करता है। इसमें Dimensity 6300 6nm Octa-core का पावरफुल प्रोसेसर भी मिलता है।

रियलमी 15x फोन के फीचर्स

फीचररियलमी 15x फोन
रैम/स्टोरेज6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिल रही है। इसे 2 TB तक बढ़ा सकते हैं।
डिस्प्ले6.8 इंच की डिस्प्ले मिलती है।
कैमरा50MP का रियर कैमरा 50MP के फ्रंट कैमरे के साथ मिलता है।
बैटरी7000 mAh बैटरी से लैस है।
प्रोसेसरDimensity 6300 6nm Octa-core प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 पर ऑपरेट करता है।

Realme 15X 5G फोन भारत में कितने रुपए में मिल रहा है?

रियलमी के इस नए फोन को भारत में 16999 रुपए, 17,999 रुपये और 19,999 रुपये की कीमत में उतारा गया है। इसके प्राइईज स्टोरेज वेरिंयंट के आधार पर तय किए गए हैं।

रियलमी 15 एक्स 5 जी की लॉन्च डेट क्या है।

चीनी कंपनी रियलमी ने इसे भारत में 1 अक्टूबर 2025 को पेश किया है। यूजर इसे ओपन स्टोर से लेकर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल भी डिस्काउंट पर खरीद सकते है।

रियलमी 15 एक्स 5जी स्मार्टफोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कभी भी बदला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026