---Advertisement---

Realme 16 5G में सिर्फ सेल्फी मिरर ही नहीं, बल्कि ये 5 खूबियां भी लॉन्च होते ही यूथ को बना देंगी दीवाना; क्या किफाएती प्राइस के साथ लेगा एंट्री?

Realme 16 5G: अपकमिंग फोन रियलमी 16 5जी में ये 5 खूबियां आते ही धूम मचा सकती हैं। इसे 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका दाम किफाएती सेगमेंट में होने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 31, 2026 4:39 अपराह्न

Realme 16 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16 5G: स्मार्टफोन मार्केट में अब बात एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस खूबियों तक पहुंच चुकी है। कई कंपनियां एआई के साथ एडवांस स्पेक्स जोड़ रही हैं। ऐसे में रियलमी 16 5जी मोबाइल भी ढेर सारी धाकड़ खासियतों से लैस होगा। जी हां, इंटरनेट पर फिलहाल इसकी सबसे बड़ी जानकारी सेल्फी मिरर की चर्चा हो रही है। यह सुविधा इस सेगमेंट में पहली बार दी जा रही है। मगर साथ ही इसके 5 अन्य फीचर्स भी आते ही युवाओं को मदहोश कर सकते हैं।

रियलमी 16 5जी का आकर्षक डिजाइन

फोन निर्माता ने बताया है कि रियलमी 16 5जी मोबाइल में एयर डिजाइन देखने को मिलेगा, जोकि इंडस्ट्री में पहली बार किसी फोन में आएगा। ऐसे में फोन का लुक काफी आकर्षक और शाइनिंग रह सकता है। इसमें एयर कॉम्पैक्ट बॉडी दी गई है। फोन का कुल वजन 183 ग्राम है। साथ ही इसमें 8.1एमएम की मोटाई रखी गई है।

धाकड़ डिस्प्ले

कंपनी के मुताबिक, रियलमी 16 5जी मोबाइल की स्क्रीन में स्टार लेवल की सफाई देखने को मिलेगी। इसमें 4200 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी, जोकि दिन और रात दोनों टाइम काम करेगी। साथ ही 1.7 बिलियन से ज्यादा कलर्स देखने को मिलेंगे।

बैटरी डिटेल

टेक कंपनी ने बताया है कि रियलमी 16 5जी डिवाइस में 7000mAh की बैटरी क्षमता दी जाएगी। साथ ही 60W का वायर्ड चार्जर आएगा। इसकी बैटरी लाइफ 6 साल की होगी।

दमदार कैमरा मॉड्यूल

अपकमिंग रियलमी 16 5जी मोबाइल में सेगमेंट में पहली बार 50एमपी का पोर्ट्रेट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके रियर में 50एमपी का प्राइमरी लेंस 10 गुना डिजिटल जूम सेंसर के साथ आएगा। वहीं, आगे की तरफ सेल्फी के लिए भी 50एमपी का वाइड एंगल कैमरा मिलेगा।

रियलमी यूआई 7.0 ओएस

कंपनी ने बताया है कि आगामी रियलमी 16 5जी में यूआई 7.0 ओएस का सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही फ्रिंगरप्रिंट एनिमेशन के साथ कई अन्य खूबियां भी मिलेंगी। इसमें 3 साल तक ओएस और 4 साल तक सेफ्टी अपडेट मिलेंगे।

क्या है लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल

फोन मेकर ने बताया है कि रियलमी 16 5जी को 2 अप्रैल 2026 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका दाम 27 से 30000 रुपये के आसपास निर्धारित किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 31, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 31, 2026

Lava Bold N2 Pro

मार्च 31, 2026

Google Pixel 11

मार्च 31, 2026

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026