---Advertisement---

Realme 16 Pro Plus 5G: आ गया कैमरा मास्टर, 200एमपी का धाकड़ सेंसर और एआई फीचर्स लूट लेंगे सारी महफिल; इस दिन से शुरू होगी सेल

Realme 16 Pro Plus 5G: रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी मोबाइल को 200एमपी दमदार कैमरे के साथ उतार दिया गया है। इसमें कई धाकड़ एआई फीचर्स दिए गए हैं। इसकी पहली सेल जल्द ही शुरू होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 6, 2026 3:58 अपराह्न

Realme 16 Pro Plus 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16 Pro Plus 5G: आजकल कैमरा केंद्रित फोन काफी धमाल मचा रहे हैं। ऐसे में रियलमी ने अपनी नई 16 प्रो सीरीज मंगलवार को लॉन्च कर दी है। रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इसमें फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार एआई खूबियों को भी शामिल किया है।

Realme 16 Pro Plus 5G का प्राइस और सेल डेट

फोन मेकर ने रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी का दाम 35999 रुपये रखा गया है। यह प्राइस 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के लिए है। वहीं, 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज का प्राइस 37999 रुपये और 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मॉडल का दाम 40999 रुपये तय किया गया है। इसमें 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट है। इसकी पहली सेल 9 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट शॉपिंग प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे।

रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी में मिलता है धाकड़ कैमरा सेटअप

स्मार्टफोन निर्माता ने बताया है कि रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस और रियलमी यूआई 7 का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। साथ में 6500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 200एमपी का रियर कैमरा, 8एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। आगे की तरफ भी 50एमपी का लेंस दिया गया है। कंपनी ने इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी है।

स्पेक्सरियलमी 16 प्रो प्लस 5जी
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 7 जेन 4
रैम-स्टोरेज12जीबी-256जीबी
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा200MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

दमदार एआई फीचर्स और आलीशान बैटरी पावर

कंपनी ने रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन में कई एआई स्पेक्स भी शामिल किए हैं। इसमें एआई परफेक्ट शॉट, एआई अल्ट्रा क्यीरिटी और एआई जेनि की सुविधा मिलती है। इसमें 7000mAh की टाइटन बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जर आता है। आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69के की रेटिंग दी है, जिससे यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कुल मिलाकर इसके फीचर्स काफी लुभावने और दमदार हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026