---Advertisement---

Realme C51 स्मार्टफोन जल्द देगा दस्तक! 50MP कैमरे के साथ मिल सकता है 33W का फास्ट चार्जर

Realme C51: रियलमी फोन कंपनी अपने आने वाले नए फोन में काफी शानदार फीचर्स दे सकती है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही काफी खूबियां लीक हो गई हैं। इस फोन को बजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है। आप भी जानें क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 26, 2023 4:04 अपराह्न

Realme C51
Follow Us
---Advertisement---

Realme C51: चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अक्सर अपने फोन्स को लेकर सुर्खियां बटोरती है। ऐसे में एक बार फिर रियलमी चर्चा में है और इसकी वजह है कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी सी51 (Realme C51)। जी हां, कंपनी लगातार फोन के नए मॉडलों को ल़ॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में रियलमी सी51 फोन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि इस फोन को कई मार्केट में उतारा जा चुका है, मगर भारतीय बाजार में अभी तक ये फोन लॉन्च नही हुआ है। जानें पूरी जानकारी।

Realme C51 की लीक जानकारी

रियलमी सी51 फोन के लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फोन में शानदार खूबियां दी जाएंगी। लीक जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी स्क्रीन LCD डिस्प्ले होगी। इसमें 90hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। ये फोन Unisoc T612 चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन में एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट मिलेगा।

https://twitter.com/passionategeekz/status/1682380285026131969?s=20
फीचर्सRealme C51
प्रोसेसरUnisoc T612
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा5MP

Realme C51 के संभावित फीचर्स

फोन चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 33वाट का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके कैमरे को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके रियर में डबल कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। साथ ही 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये फोन मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक रंग में उतारा जाएगा। इस डिवाइस में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि ये 10 हजार से कम में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी तक रियलमी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026