---Advertisement---

15 मिनट में घर के कबाड़ से बनाएं जुगाड़ वाला Room Heater, इन चीजों की होगी जरूरत और ये है तरकीब

Room Heater: देश के कई कोनों में जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में सर्दी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों ने घरों में रूम हीटर चलाना शुरू कर दिया है क्योंकि ये ही एक ऐसा ऑप्शन है जो सर्दियों में आपको बचा ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 12, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Room Heater
Follow Us
---Advertisement---

Room Heater: देश के कई कोनों में जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में सर्दी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों ने घरों में रूम हीटर चलाना शुरू कर दिया है क्योंकि ये ही एक ऐसा ऑप्शन है जो सर्दियों में आपको बचा सकता है। सर्दियों का सीजन शुरू होते ही हीटर की कीमत सातवें आसमान को छूने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए जुगाड़ वाला हीटर लेकर आए हैं। इसे घर में पड़े कबाड़ से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं होगी। अगर आप सारा सामान इकट्ठा कर लेते हैं तो इसे बनाने में मात्र 15 मिनट का समय लगेगा।

ये भी पढ़ें: OPPO RENO 9 5G VS OPPO RENO 10 5G: किस में है दमदार प्रोसेसर और कैमरा, आपको कौन सा SMARTPHONE खरीदना चाहिए

चाहिए ये सामान

टीन का डिब्बा (कनस्तर)
नाप लेने के लिए इंचीटेप और मार्कर
इलेक्ट्रिक वायर
टेप (सिंगल और डबल साइडेड)
सिल्वर कोटिंग स्प्रे
रूम हीटर रॉड
10 सेन्टीमीटर का कार्डबोर्ड
लाइटर
MSeal
कटर
स्टील का पाइप
एल्यूमीनियम वायर

कैसे करें तैयार

आपको सबसे पहले टीन का डिब्बा लेना है। अब इस टीन के डिब्बे के कोने में 9 सेमी नापकर निशान लगाना होगा। इसमें आपको दो तरफ ऊपर से नीचे तक लाइन खींचनी है। अब निशान लगाए हुए पार्ट को कटर की मदद से काट लें। ऐसा करने से आपको बीटर का शेप मिल जाएगा।

इतना करने के बाद आपको स्टील का पाइप लेना होगा और उसके दो टुकड़े करने होंगे। इन टुकड़ों की लम्बाई 4 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अब काटे गए दोनों टुकड़ों को MSeal की मदद से टीन के डिब्बे के बीच में फिट कर दें। अब जो टीन बच गया है उसे कोने से नापते हुए 180 डिग्री यानी आधा गोलाकार में काट लें। इसी आकार में कोने से दो टुकड़े कर लें।

अब एल्युमीनियम का तार लें और उसका कवर निकाल लें। इसे गर्म करके ही इसका कवर उतार सकते हैं। इस वायर की लंबाई 38 सेन्टीमीटर होनी चाहिए। गोलाकार काटे गए टुकड़ों में MSeal लगाकर उसमें 5 से 6 वायर जोड़ें।

अब बनाना होगा स्टैंड

इसका स्टैंड बनाने के लिए आपको कार्डबोर्ड लेना है। इसे काट लें। इसके बाद आपको पीछे की तरफ डबल टेप चिपकाना होगा। अब इसे टीन में चिपका दें और अब टीन के अंदर और बाहर की तरफ कार्डबोर्ड पर सिल्वर कोटिंग स्प्रे कर दें।

अब आपको रूम हीटर रॉड लेनी है और इसके कोने में वायर अटैच करना है। अब स्टील पाइप लेना है जिसे काटकर टीन के बीच में लगाया गया था। इसमें तार डालकर हीटिंग रॉड फिट करनी है। उसके बाहर बचे हुए वायर को टेप से चिपका दें। एल्यूमीनियम वायर से बने हुए बाहरी हिस्से को टेप से चिपका दें। अब इस वायर को प्लग की मदद से कनेक्ट दें और डायरेक्ट बिजली से कनेक्ट कर दें।

तैयार हो गया रूम हीटर

ऐसा करने से ही आपका रूम हीटर तैयार हो जाएगा। रूम हीटर चालू करने से पहले आप एक बार इसे अच्छी तरह से जांच लें वरना फॉल्ट हो सकता है।

Also Read: BBL 2022: NATHAN MCANDREW की बुलेट गेंद के आगे पस्त हुए JIMMY PEIRSON, हेलमेट पर लगी बॉल और गिर पड़े जमीन पर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026