---Advertisement---

Samsung Galaxy A57 5G में मिलेगा स्पेशल मल्टीटास्किंग प्रोसेसर! Super AMOLED डिस्प्ले से लेकर कैमरे और लीक कीमत को जानें

Samsung Galaxy A57 5G: सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन कंपनी बहुत जल्द पेश करने जा रही है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें बेहद हाईटेक कैमरे के साथ प्रोसेसर मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 3, 2026 2:49 अपराह्न

Samsung Galaxy A57 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy A57 5G: सैमसंग बजट, मिड और प्रीमियम हर तरह की रेंज के स्मार्टफोन्स को बनाता है। यही वजह है कि, सैमसंग के यूजर्स भारत सहित  दुनियाभर में मौजूद हैं। अपने इन्हीं चाहने वालों के लिए कंपनी एक नया फोन लेकर आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन को कंपनी बहुत जल्द पेश करने जा रही है। इसकी लॉन्चिग से पहले लीक फीचर्स चर्चाओं में आ गए हैं। अगर आप किसी नए फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा थम जाएं क्योंकि बहुत जल्द एक प्रीमियम मोबाइल आने वाला है। जिसमें मल्टीटास्किंग प्रोसेसर  के साथ बेहद हाईटेक फीचर्स मिलने वाले हैं।

Samsung Galaxy A57 5G की संभावित परफॉर्मेंस

अभी तक सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन के प्रोसेसर को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे Samsung Exynos 1680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। ये हैवी सॉफ्ट वेयर और एक साथ कई सारे काम स्पीड से करने के लिए जाना जाता है । वहीं, फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का एआई ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए57 फोन का संभावित कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए57 फोन में फोटो और वीडियो के लिए 50MP का OIS कैमरा मिल सकता है। ये ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। दूर और अंधेर की चीजों को क्लियर दिखाने के लिए इसमें Sony IMX906 सेंसर मिल सकता है। वहीं, इस फोन से 4K @ 30fps क्वालिटी की वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस कैमरे में कंपनी अपेडट ग्लैक्सी  एआई दे सकती है।

सैमसंग अपकमिंग स्मार्टफोन की कैसी हो सकती है स्क्रीन और बैटरी ?

सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में Super AMOLED पैनल वाली 6.372 इंच की डिस्प्ले दे सकता है। इस स्क्रीन को धूप में भी क्लियर देखा जा सकता है। इसके साथ ही नेचुरल कलर को दिखाती है। सैमसंग अपने फोन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दे सकती है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी  और 45W का फास्ट चार्जर दे सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए57  मोबाइल की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे 40000 से ज्यादा की कीमत में उतारा जा सकता है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। फिलहाल कपंनी ने इसकी लॉन्चिग, कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसे मार्च में पेश किया जा सकता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026