---Advertisement---

Samsung Galaxy M16 5G and M06 5G: 5000mah की बैटरी के साथ Amazon पर ली ग्रैंड एंट्री, जानें सेल शुरू होने की डेट

Samsung Galaxy M16 5G and M06 5G: सैमसंग ने अपने दो नए स्मार्टफोन को 5000mah की बैटरी के साथ Amazon पर लॉन्च कर दिया है। जानें सेल शुरू होने की डेट।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2025 2:05 अपराह्न

Samsung Galaxy M16 5G and M06 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy M16 5G and M06 5G: सैमसंग को स्मार्टफोन सेगमेंट में किंग के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे का कारण है कि सैमसंग बजट सेगमेंट से लेकर फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में उतारता है। इसी कड़ी में सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी एंड एम06 5जी फोन को Amazon पर लॉन्च कर दिया गया है। Samsung Galaxy M16 5G, Samsung Galaxy M06 5G मोबाइल में काफी धांसू खूबियां दी गई हैं। अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी, सैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी फोन को पोस्ट कर दिया गया है। इन दोनों ही मॉडलों को बजट कैटेगरी में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy M16 5G and M06 5G में दमदार बैटरी क्षमता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी एंड एम06 5जी फोन को पेश करने के बाद एंट्री लेवल सेगमेंट में तहलका मच गया है। Samsung Galaxy M16 5G, Samsung Galaxy M06 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही फोन में 5000mah की बैटरी क्षमता दी गई है।

Amazon पर बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी, सैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी फोन में 25W का फास्ट चार्जर दिया गया है। अमेजन पर बताया गया है कि एम16 5जी फोन में 50MP का मेन कैमरा समेत ट्रिपल सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा आता है। इसमें स्लीकर डिजाइन के साथ 6 साल तक ओएस अपग्रेड दिए जाएंगे। उधर, एम06 5जी फोन में 50MP का मेन कैमरा समेत डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा आता है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एम16 5जीसैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी
डिस्प्ले6.7 इंच6.7 इंच
रैम-स्टोरेज4GB-128GB4GB-128GB
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300MediaTek Dimensity 6300
बैटरी5000mah5000mah
रियर कैमरा50MP+5MP+2MP50MP+2MP
सेल्फी कैमरा13MP8MP
Photo Credit: Amazon
Photo Credit: Amazon

सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी एंड एम06 5जी की सेल की डेट

लेटेस्ट फोन को बजट फ्रेंडली सेगमेंट में लाया गया है। Amazon पर बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी की कीमत 11499 रुपये रखी गई है। इसकी सेल 5 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम06 5जी फोन को 9499 रुपये में पेश किया गया है। अमेजन पर इसकी सेल 7 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे से स्टार्ट होगी। दोनों ही फोन में 12 5G बेंड्स का सपोर्ट दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026