---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE 5G: लॉन्च से पहले इन हाईक्लास फीचर्स के साथ लिस्ट हुआ सैमसंग का ये फोन, जानें क्या मिल सकता है खास!

Samsung Galaxy S23 FE 5G: सैमसंग के इस फोन लॉन्च से पहले कई जगह लिस्ट किया जा चुका है और अब हाल ही में सैमसंग इंडिया के X अकाउंट पर इसको लेकर एक पोस्टर साझा किया गया है। जिसमें इसके कैमरा सेंसर्स दिख रहे हैं चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 23, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy S23 FE 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE 5G: प्रतिष्ठित टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) का यूजर्स के बीच खासा क्रेज देखने को मिलता है। कंपनी ने हर सेगमेंट में फोन पेश किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इन दिनों भी Samsung Galaxy S23 के फैन एडिशन पर काम कर रही है। लॉन्चिंग से पहले इसके कई जगह फीचर्स की डिटेल भी सामने आ गई है। वहीं एक बार फिर से इसे लॉन्चिंग से पहले लिस्ट किया गया है और इस बार कहीं और नहीं बल्कि खुद सैमसंग इंडिया के X अकाउंट पर इसकी झलक देखने को मिली है। हम यहां बताने वाले हैं कि इसमें क्या कुछ ऑफर किया जा सकता है।

कंपनी ने X पर शेयर किया पोस्टर

हाल ही में सैमसंग इंडिया के आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया गया है। जिसमें तीन कैमरा सेंसर दिख रहे हैं। जिसके साथ ‘’द न्यू एपिक सून’’ की टैगलाइन भी दिखाई पड़ रही है। साथ ही लिखा गया है नए एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहें। अब ऐसे में साफ तौर पर कहा जा सकता है कि फोन की लॉन्च डेट नजदीक आ चुकी है। इसके साथ ही इस डिजाइन को अमेजन पर भी एक पेज बनाकर शेयर किया गया है। जो संकेत देता है कि इस फोन को अमेजन के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S23 FE 5G के स्पेसिफिकेशन (संभावित)

कंपनी की तरफ से फिलहाल इस फोन के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन हाल ही में अमेजन पर आए पोस्टर से इसकी लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है। वहीं कई जगह लॉन्च से पहले इसमें अनुमानित तौर पर मिलने वाले फीचर्स की डिटेल भी लीक हो चुकी है। इस अपकमिंग हैंडसेट में 6.3 इंच का फुलएचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जो 120 हर्टज के फ्रेश रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फ्लैगशिप फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कुछ और चीजें हैं जो सामने आई हैं। उन्हें आप टेबल में देख सकते हैं।

फीचर्स Samsung Galaxy S23 FE 5G
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 1
रैम और स्टोरेज8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज
डिस्प्ले6.3 इंच फुलएचडी प्लस ओलेड
बैटरी4500 एमएएच 25 वॉट फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा50MP+8MP+8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
फ्रंट कैमरा10 मेगापिक्सल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026