---Advertisement---

iPhone 15 Series के बाद क्या Samsung Galaxy S23 FE फोन बनेगा फैंस की पहली पसंद? देखें लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S23 FE फोन को लेकर टिप्सटर की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है। जिसके बाद इस फोन को लेकर काफी चर्चा होने लगी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2023 6:13 अपराह्न

Samsung Galaxy S23 FE
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE: दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ी टेक कंपनी सैमसंग का अलग ही जलवा है। देश ही नहीं दुनियाभर में सैमसंग के स्मार्टफोन के साथ-साथ इलेक्ट्रोनिक सामान को भी काफी पसंद करते हैं। अपने इन्ही चाहने वालों के लिए सैमसंग बहुत जल्द Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन का फैन एडिशन लेकर आ रहा है।

इस फोन का यूजर्स को बहुत लंबे समय से इंतजार है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन सोशल मीडिया से लेकर मीडिया पर इसके लीक फीचर्स को लेकर काफी चर्चा है। इन सभी लीक खबरों की मानें तो इसके बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। अगर ये फोन लॉन्च हो जाता है तो iphone 15 series के बाद सैमसंग के अपने यूजर्स के लिए ये एक बड़ा तोहफा होगा। फिलहाल लॉन्च से पहले कुछ भी कहना मुश्किल है।

Samsung Galaxy S23 FE फोन को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

टिप्सटर ने कैप्शन देते हुए लिखा है कि, ‘The Best Got Better Big Festive Surprise of 2023 Coming Soon’। उनके इस पोस्ट के बाद काफी चर्चा होने लगी है। फिलाहल कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। खबरों की मानें तो इसे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसका खुलासा टिप्सटर के द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि, इस फोन को फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है। लीक फीचर्स के साथ इन्होंने इसका एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

Samsung Galaxy S23 FE के संभावित फीचर्स

फीचरSamsung Galaxy S23 FE
डिस्प्ले6.3 इंच की FHD OLED display मिल सकती है।
प्रोसेसर2.99GHz का processor मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 13 पर ऑपरेट कर सकता है।
बैटरी4370mAh की battery मिल सकती है।
कैमरा50MP, 12MP, 8MP का rear camera और 10MP front camera मिल सकता है।
रैम8GB की RAM मिल सकती है।
स्टोरेज128GB और 256GB की storage मिल सकती है।

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है। हालांकि मार्केट में लीक फीचर्स काफी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026