---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 5G: नए साल का तोहफा! एआई से लैस पावरफुल फोन पर हजारों रुपये का डिस्काउंट; फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील

Samsung Galaxy S24 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी फोन को अमेजन साइट पर हजारों रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस मोबाइल में एआई की कई दमदार खूबियां दी गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 1, 2026 4:14 अपराह्न

Samsung Galaxy S24 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 5G: नए साल के पहले दिन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर ऑफर्स की भरमार रहती है। काफी लोग नए साल पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप नए साल पर किसी शक्तिशाली फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खोज रहे हैं, तो यह खबर आपका इंतजार कर रही है। अमेजन प्लेटफॉर्म पर सैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी एआई फोन को हजारों रुपये की छूट के साथ उतारा गया है। इस डील में हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है।

Samsung Galaxy S24 5G पर नए साल में उठाएं बंपर डिस्काउंट का फायदा

अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी फोन को 43 फीसदी की छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसका असली प्राइस 74999 रुपये रखा गया है। मगर डील में इसे 42388 रुपये के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

Photo Credit: Amazon

वहीं, इस फ्लैगशिप मोबाइल पर 39900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। ऐसे में ग्राहकों को पहले अपने एरिया का पिनकोड डालकर ऑफर चेक करना होगा। अगर ऑफर उपलब्ध रहता है, तो एक सही कंडीशन का फोन अमेजन को जमा करना होगा।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी
चिपसेटSamsung Exynos 2400
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.2 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4000mAh
चार्जर25W
रियर कैमरा50MP+12MP+10MP
फ्रंट कैमरा12MP

सैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी में मिलती हैं कई जबरदस्त एआई खूबियां

उधर, सैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी फोन की एआई खूबियां काफी दमदार हैं। गैलेक्सी एआई फीचर में सर्किल टू सर्च, जेनरेटिव एडिटिंग टूल, लाइव ट्रांसलेट, चैट असिस्ट और भी बहुत कुछ शामिल हैं। कंपनी ने इसमें सैमसंग एक्सिनोस 2400 चिपसेट को जोड़ा है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और बढ़िया ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन फोन को मजबूती प्रदान करता है। इसमें 4000mAh की बैटरी और 25W का वायर्ड चार्जर आता है। बैक साइड पर 50एमपी का मेन कैमरा, 12एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 10एमपी का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। आगे की ओर 12एमपी का कैमरा शामिल किया गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026