---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra की ये खूबी क्या Samsung Galaxy S23 Ultra को छोड़ देगी पीछे, देखें लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Ultra:सैमसंग हर साल अपनी एक से बढ़कर एक सीरिज को पेश करता है। अभी इसी साल फरवरी के महीने में सैमसंग ने Samsung Galaxy S23 सीरिज को पेश किया था। इस सीरिज को Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया गया था। जिस पर यूजर्स की ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2023 1:35 अपराह्न

Samsung Galaxy S24 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra:सैमसंग हर साल अपनी एक से बढ़कर एक सीरिज को पेश करता है। अभी इसी साल फरवरी के महीने में सैमसंग ने Samsung Galaxy S23 सीरिज को पेश किया था। इस सीरिज को Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया गया था। जिस पर यूजर्स की तरफ से जबरदस्त रिस्पोंस देखने को मिल रहा है। 23 सीरिज लॉन्च करने के बाद सैमसंग अगले साल 2024 में लॉन्च होने वाली Samsung Galaxy S24 सीरिज पर काम कर रहा है। जिसको लेकर अब तक कई सारी लीक खबरें सामने आ चुकी हैं। हालाकि कंपनी की तरफ से इन खबरों पर मोहर नहीं लगाई गई है। लेकिन टेक मार्केट में इस सीरिज में होने वाले बड़े बदलावों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में क्या मिल सकता है खास

इस बीच इस सीरिज के सबसे महंगे फोन कहे जाने वाले Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को लेकर क बड़ा दावा किया गया है। खबरों की मानें तो इस फोन में टाटेनियम की बॉडी मिलने वाली है। जिसका वेट  233g हो सकता है। इस फोन में Samsung Galaxy S23 Ultra से 1 ग्राम वजन कम होने का दावा किया गया है। अगर ऐसा होता है तो 23 के अल्ट्रा फोन से ये हल्का हो सकता है।टेक मार्केट में चल रही अफवाहों की मानें तो Samsung Galaxy S24 Ultra में बड़ी स्क्रीन के साथ 10MP 3x टेलीफोटो यूनिट की जगह 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के संभावित फीचर्स

ऑपरेटिंग सिम्टम Android 14-based One UI 6.0 
डिस्प्ले/ रिफ्रेस रेट7.1 inch Super AMOLED Full HD display 144Hz refresh rate display
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 SoC
कैमरा200 MP camera, 12-megapixel Sony IMX564 ultra-wide lens
प्रोटक्शन ग्लासCorning Gorilla Glass 7
बैटरी5000mAh 

खबरों की मानें तो इस फोन में आपातकालीन कॉल और मैसेजिंग के लिए लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट का विकल्प मिल सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से ऐसा कोई भी बयान आधिकारिक रुप से नहीं दिया गया है। इस सीरिज की लॉन्चिग साल 2024 में हो सकती है। फिलहाल अभी यूजर्स को बड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026