---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Edge: 200MP कैमरा, AI ऑडियो इरेजर, ऑटो ट्रिम समेत कई एआई खूबियां, इतने साल तक मिलेंगे OS और सेफ्टी अपडेट

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग ने अपने सबसे पतले फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसमें AI ऑडियो इरेजर, ऑटो ट्रिम समेत कई एआई खूबियां दी गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2025 11:05 पूर्वाह्न | Updated: मई 14, 2025 1:41 अपराह्न

Samsung Galaxy S25 Edge
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग का सबसे स्लिमेस्ट स्मार्टफोन मार्केट में आ गया है। हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज स्मार्टफोन की। गैलेक्सी एस सीरीज में इस नए सदस्य का लबे वक्त से इंतजार था। फोन मेकर ने इस फोन की मोटाई 5.8mm रखी है और इसे टाइटेनियम बॉडी के साथ लॉन्च किया है। साथ में ढेर सारे हाईटेक गैलेक्सी एआई फीचर्स इस फोन को एंड्रॉयड कैटेगरी का नया बादशाह बना सकते हैं। इसकी खूबियों में 200MP का मुख्य कैमरा भी शामिल है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज के कैमरे में मिलते हैं कई फीचर्स

फोन मेकर ने बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज फोन के कैमरे में OIS, ऑटो फोकस, जूम लेंस, स्लो मोशन के साथ फ्लैश भी मिलती है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज में 12MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। फोन को 6.7 इंच की QHD प्लस डिस्प्ले के साथ लाया गया है। स्क्रीन में 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। वहीं, इसे 12GB RAM और 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy S25 Edge Specs

नए नवेले सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज स्मार्टफोन में धांसू प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और एंड्रॉयड 15 ओएस को जोड़ा गया है। इसके साथ OneUI 7 ओएस का भी सपोर्ट जोड़ा गया है। सैमसंग के मुताबिक, इस फोन में यूजर्स को 7 साल तक OS और सेफ्टी अपडेट दिए जाएंगे। फोन में 3900mAh की बैटरी के साथ 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज के स्पेक्स के तहत इसमें दमदार एआई फीचर्स मिलते हैं। इसमें AI ऑडियो इरेजर, ऑटो ट्रिम, ड्राइव असिस्ट, नाऊ ब्रीफ, नाइटफोटोग्राफी, जेमिनी एआई के साथ गैलेक्सी एआई में कई धाकड़ खूबियां दी गई हैं।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस25 एज
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी3900mAh
रियर कैमरा200MP+12MP
सेल्फी कैमरा12MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Samsung S25 Edge Price in India

फेमस फोन मेकर ने गैलेक्सी एस सीरीज के सबसे पतले फोन को फ्लैगशिप प्राइस के साथ उतारा है। इस फोन का ग्लोबल दाम 1099 डॉलर रखा गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की इंडिया में कीमत 94000 रुपये के आसपास होती है। इंडिया में इस फोन की सेल मई के आखिर में शुरू हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026