---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Series: Slim वेरिएंट में मिलेगा 50MP का टेलीफोटो कैमरा और धाकड़ प्रोसेसर? लीक में हुआ खुलासा

Samsung Galaxy S25 Series: सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज में इस बार स्लिम वेरिएंट भी आ सकता है। इसके कुछ खास फीचर्स लीक हुए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 24, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy S25 Series
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Series: सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) के स्मार्टफोन भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। इन दिनों कंपनी अपनी अपकमिंग फोन सीरीज Samsung Galaxy S25 Series को लेकर छाई हुई है। फोन मेकर इस फेमस सीरीज में कई सारे मॉडल्स ला सकती है। इसमें से एक नाम Samsung Galaxy S25 Slim का भी बताया जा रहा है। जी हां, इस बार कंपनी इस वेरिएंट को भी ला सकती है। इंटरनेट पर इसे लेकर कुछ लीक डिटेल्स सामने आई है।

Samsung Galaxy S25 Series में आएगा S25 Slim वेरिएंट?

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग अपकमिंग फोन सीरीज में S25 Slim वेरिएंट को भी उतार सकती है। इसे लेकर अलग-अलग जानकारी चल रही हैं। मगर ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि इसमें 50MP का टेलीफोटो कैमरा और दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक, इस मॉडल में बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा आने की संभावना है। दावे के अनुसार, टेलीफोटो में 3.5 गुना जूम लैंस मिलने की जानकारी सामने आ रही है।

Samsung Galaxy S25 Series के अनुमानित फीचर्स

कई खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि S25 Slim फोन में काफी शानदार चिपसेट मिलने वाली है। यह भी बताया जा रहा है कि सैमसंग सेगमेंट का फास्ट प्रोसेसर यानी स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दे सकती है। इसमें बढ़िया क्लॉक स्पीड के साथ बेहतर क्षमता देखने को मिल सकती है। वहीं, इस डिवाइस में 6.66 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 5000mah की बैटरी और आकर्षक लुक देखने को मिल सकता है।

स्पेक्सSamsung Galaxy S25 Slim
डिस्प्ले6.66 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 एलीट
बैटरी5000mah
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
रिफ्रेश रेट144hz

Samsung Galaxy सीरीज कब तक होगी लॉन्च?

सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) की आने वाली इस फ्लैगशिप सीरीज को जनवरी 2025 में लाने की संभावना है। कंपनी इस सीरीज में गैलेक्सी एस 25, गैलेक्सी एस 25 प्लस, गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा और गैलेक्सी एस 25 स्लिम वेरिएंट आने की उम्मीद है। जनवरी 2025 में अनपैक्ड इवेंट में इस नई सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026