---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: खुशखबरी! लंबे अरसे बाद फोन मेकर इस फीचर को कर सकता है अपग्रेड; क्या मिलेंगे हाईटेक एआई फीचर्स?

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल में एक खास बदलाव ग्राहकों को दीवाना बना सकता है। साथ ही इस आगामी फोन में दमदार एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 23, 2025 11:39 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: स्मार्टफोन लवर्स सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप फोन सीरीज एस26 का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी के लिए बेताब हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन निर्माता अपनी अपकमिंग मोबाइल सीरीज में एक खास सुधार करने वाली है। इस अपग्रेड से यूजर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। पिछले कई सालों से लोगों को इसका इंतजार था।

क्या Samsung Galaxy S26 Ultra 5G के लॉन्च में होगी देरी?

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल को जनवरी 2026 के आखिर तक लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, कुछ अन्य लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि फोन मेकर अपनी नई फ्लैगशिप फोन सीरीज को फरवरी से मार्च 2026 तक मार्केट में उतार सकती है। ऐसे में लोगों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का अनुमानित दाम

ताजा लीक्स पर ध्यान दें, तो अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का प्राइस 134999 रुपये से लेकर 159999 रुपये के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मगर अभी सारी जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

ग्राहकों को मिल सकती है यह बड़ी राहत

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में बैटरी में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। लीक्स में बताया गया है कि इस आगामी प्रीमियम फोन में 6000mAh की बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। साथ ही फोन कंपनी इसमें पावर एफिशियंसी की सुविधा को जोड़ सकती है। इससे बैटरी की लाइफ में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह सुविधा यूजर्स को काफी बड़ी राहत प्रदान कर सकती है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मौजूदा 45W के आउटपुट वायर्ड चार्जर की बजाय 65W का वायर्ड चार्जर आने की उम्मीद है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटस्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
स्क्रीन6.9 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर65W
रियर कैमरा200MP+50MP+10MP+12MP
सेल्फी कैमरा20MP

स्मार्ट एआई फीचर्स से आसान हो जाएंगे कई काम

कुछ अन्य लीक्स पर भरोसा करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में एडवांस एआई फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें एआई कैमरा और वीडियो एडिटिंग टूल्स, एआई प्रोविजनल फंक्शन्स, एआई स्मार्ट फीचर, एआई सेलेक्ट के साथ बेहतर गूगल जेमिनी का सपोर्ट आने की उम्मीद है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Vivo X500

मई 11, 2026

Eco Friendly Fridge

मई 11, 2026