---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: खुशखबरी! अपकमिंग फ्लैगशिप फोन फोटोग्राफी प्रेमियों की कराएगा मौज, क्या साबित होगा 2026 का बेस्ट मोबाइल?

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फ्लैगशिप फोन में एक बार फिर 4 कैमरों का सेटअप देखने को मिल सकता है। साथ ही धांसू बैटरी क्षमता आने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2025 4:25 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: नए साल में सबको बस एक ही फोन का इंतजार होगा, और वो है, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी। पिछले कुछ समय से इस आगामी मोबाइल को लेकर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में अब इसके कैमरा सेटअप को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आ गया है।ऐसे में अगर आप कैमरा लवर हैं, तो आपको काफी खुशी हो सकती है। फोन कंपनी इस फ्लैगशिप मोबाइल में काफी जबरदस्त कैमरा सेटअप दे सकती है।

कब तक लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी मार्च 2026 तक अपना प्रीमियम मोबाइल उतार सकती है। मगर अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की अनुमानित कीमत

ताजा लीक्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का दाम 134999 रुपये रहने की उम्मीद है। इसका प्राइस 139999 रुपये तक जाने की आशंका जताई जा रही है।

धाकड़ कैमरा सेटअप मचाएगा तहलका

लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में क्वॉड कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड, 12एमपी का टेलीफोटो और 50एमपी का दूसरा टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। इसमें 5 गुना ऑप्टिकल जूम समेत कई सुविधाएं दी जा सकती हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32एमपी का फ्रंट कैमरा जोड़ने की आशंका है। साथ ही इसके कैमरे में गैलेक्सी एआई स्पेक्स का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को काफी लुभावना फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिल सकता है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटस्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-128GB
स्क्रीन6.9 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी5500mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा200MP+50MP+12MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

आते ही गर्दा उड़ाएंगी ये खूबियां

सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप मोबाइल में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 144Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। साथ ही स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर धमाल मचा सकता है। यह नया और एडवांस प्रोसेसर दमदार खूबियों से लैस हो सकता है। इसमें वन यूआई 8.5 के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट आने की उम्मीद है। पावर के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी और 45W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026