---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: दुनिया की पहली प्राइवेसी डिस्प्ले वाला फोन आते ही हुआ सस्ता, यहां से बुक करने पर मिल रहा 20 हजार का डिस्काउंट

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G:  सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च हुए हैं। बेस मॉडल, प्लस के साथ अल्ट्रा वेरियंट पेश किया गया है।  इस सीरीज का सबसे महंगा स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस 26  अल्ट्रा है। फोन की सेल 6 ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2026 5:01 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G:  सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च हुए हैं। बेस मॉडल, प्लस के साथ अल्ट्रा वेरियंट पेश किया गया है।  इस सीरीज का सबसे महंगा स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस 26  अल्ट्रा है। फोन की सेल 6 मार्च से होगी लेकिन अगर आप इसे ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी  फ्लिपकार्ट से प्रीबुक करते हैं तो हजारों रुपए बचा सकते हैं। ये सैमसंग का सबसे पावरफुल और महंगा फोन हैं। ये दुनिया की पहली प्राइवेसी डिस्प्ले से लैस है। इसके साथ ही इसमें प्रीमियम कैमरा और प्रोसेसर के साथ तमाम सारे ऐसे यूनिक फीचर्स हैं जो आज तक शायद ही किसी एआई एंड्रॉयड फोन में मिले हों।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फोन फ्लिपकार्ट सेल में 20 हजार से ज्यादा सस्ते में मिल रहा

सैमसंग गैलेक्सी एस 26  अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन को छूट पर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल से खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस प्रीमियम फोन में 13 फीसदी की छूट दे रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Picture Credit: Flipkart

इस डिस्काउंट के बाद ये 159999 रुपए की जगह 139999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक 20000 की सीधे बचत कर सकता है। इसके साथ ही एक्सिस और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पैमेंट करके 4000 रुपए की अन्य बचत कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा की प्राइवेसी डिस्प्ले में क्या है खास?

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें प्राइवेसी डिस्प्ले दी गई है। जिसके कारण अब फोन में झांकने वालों को कुछ भी नहीं दिखेगा। सैमसंग ने अपनी स्क्रीन पर प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड लगाया है। जिसके कारण ये सिर्फ यूजर को ही दिखेगी। आस-पास के लोग इसमें चाहकर भी नहीं देख सकेगें। यूजर अपनी मर्जी से इस सेफ्टी को ऑन-ऑफ कर सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में क्या है यूनिक?

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में कंपनी ने कुछ यूनिक फीचर्स दिए हैं। इसमें कंपनी ने अब तक सबसे पतली डिस्प्ले लगाई है। रात के घनघोर अंधेरे में फोटो क्लिक करने के लिए ब्राइटर लेंस दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, ये यह पहला गैलेक्सी डिवाइस है जो प्रोफेशनल वर्कफ़्लो के लिए APV स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। इससे बेहद हाई क्वालिटी की वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। वीडियो रिकॉर्ड के दौरान 360डिग्री के व्यू को कवर करता है। इसमें एक फोटो असिस्ट का फीचर दिया गया है। इसकी मदद से अपने लिखने या फिर बोलने से ही फोटो में चीजें जुड़ या फिर हट सकती हैं।

कितना पावरफुल है सैमसंग का नया प्रीमियम फोन?

Snapdragon 8 Elite Gen 5 का एआई से लैस बेहद हाईटेक प्रोसेसर है। फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। ये 7 साल के अपडेट के साथ आया है।

सेफ डिस्प्ले

6.9-इंच की डिस्पले Dynamic AMOLED 2X की पीक ब्राइटनेस के साथ दी गई है। जिसके कारण ये तेज धूप में भी क्लियर दिखेगी। डिस्पले की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Armor 2 की सुरक्षा मिल रही है।

बैटरी और चार्जर

5000 mAh की बैटरी 60W के सुपरफास्ट चार्जर से लैस है।फोन को गर्म होने से बचाने के किए थर्मल मैनेजमेंट दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा फोन का कैमरा

200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। ये कम लाइट में क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो को रिकॉर्ड करता है।  50 MP का रियर कैमरा दिया गया है।  फ्रंट में 12MP का Sony सेल्फी सेंसर दिया गया है। फोटो और वीडियो को हिलने से बचाने के लिए 360-डिग्री हॉरिजॉन्टल लॉक का फीचर मिलता है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए क्रिएटिव स्टूडियो दिया गया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026