---Advertisement---

Samsung Galaxy Tab S9 FE का स्टार्ट हुआ प्री-रजिस्ट्रेशन! 10090mah की बैटरी के साथ जल्द हो सकता है पेश

Samsung Galaxy Tab S9 FE: साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना नाय टैब लॉन्च कर सकती है। गैलेक्सी टैब एस9 एफई की प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। ऐसे में जानें क्या है इसके लीक फीचर्स।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 2, 2023 8:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Tab S9 FE: टेक मार्केट की बड़ी फर्म में से एक सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने वाली है। साउथ कोरिया की कंपनी अगले कुछ दिनों में कई सारे डिवाइसेस को पेश करने वाली है। ऐसे में एक ताजा जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडियन बाजार में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एफई (Samsung Galaxy Tab S9 FE) के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि एस9 एफई सीरीज में दो टैब आएंगे, जिसमें एफई और एफई प्लस मॉडल शामिल है।

Samsung Galaxy Tab S9 FE का शुरू हुआ प्री-रजिस्ट्रेशन

एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर सैमसंग न्यूज के आधिकारिक अकाउंट ने जानकारी देते हुए बताया है, ‘सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी टैब S9 FE के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन स्वीकार करना शुरू कर दिया है।‘ इसके साथ ही टैब की एक फोटो भी साझा की गई है, जिसमें टैब काफी दमदार नजर आ रहा है। फोटो देखने से पता चलता है कि टैब के रियर साइड पर डबल रियर कैमरा दिया जाएगा।

इन दोनों ही अपकमिंग टैबलेट्स को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इन्हें 4 अक्टूबर 2023 को पेश कर सकती है। ऐसे में इसके कई फीचर्स बाजार में छाए हुए हैं। जानें क्या है इसकी लीक जानकारी।

Samsung Galaxy Tab S9 FE के लीक फीचर्स

फीचर्सSamsung Galaxy Tab S9 FE की संभावित खूबियां
प्रोसेसरSamsung Exynos 1380
स्क्रीन10.5 इंच-12.4 इंच
बैटरी8000mah-10090mah
रियर कैमरा8MP
फ्रंट कैमरा12MP

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एफई में काफी शानदार खूबियां देखने को मिल सकती है। इसमें 10.5 इंच की स्क्रीन और इसके प्लस मॉडल में 12.4 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। ये LCD स्क्रीन के साथ आ सकते हैं और इसमें 90hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इस डिवाइस में Samsung Exynos 1380 चिपसेट मिल सकती है। इसमें एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ दिया जा सकता है। ये टैब 6GB से लेकर 12GB तक की रैम के साथ आ सकता है। एफई में 8000mah की बैटरी और इसके प्लस मॉडल में 10090mah की बैटरी आ सकती है। इन डिवाइस के साथ 45वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। डिवाइस में 8MP का रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Leave a Comment