---Advertisement---

Samsung Galaxy Tab S9 vs Apple iPad Pro 11-inch 2022: किस टैबलेट में मिलते हैं अधिक प्रीमियम फीचर्स, एक क्लिक में जानें

Samsung Galaxy Tab S9 vs Apple iPad Pro 11-inch 2022: अगर आप एक बढ़िया टैबलेट लेने की सोच रहे हैं। आपके पास बजट भी अच्छा है, तो आप इस खबर से मदद ले सकते हैं। इसमें सैमसंग और ऐपल कंपनी के गजब के टैबलेट के बीच अंतर किया गया है। इससे आपको अपने लिए टैबलेट खरीदने में थोड़ी आसानी हो जाएगी। फटाफट जानें क्या है दोनों में बड़ा अंतर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 22, 2023 2:15 अपराह्न

Samsung Galaxy Tab S9 vs Apple iPad Pro 11-inch 2022
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Tab S9 vs Apple iPad Pro 11-inch 2022: टेक मार्केट में इन दिनों कई नए डिवाइस धूम मचा रहे हैं। कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ सैमसंग कंपनी का नया टैबलेट काफी शानदार खूबियों के साथ आया है। अगर आप अपने ऑफिस के काम के लिए किसी टैबलेट को ढूंढ रहे हैं तो आप इस न्यूज से सहारा ले सकते हैं। हम इसमें सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 और ऐपल आईपैड प्रो 11 इंच 2022 (Samsung Galaxy Tab S9 vs Apple iPad Pro 11-inch-2022) मॉडल में अंतर कर रहे हैं।

Samsung Galaxy Tab S9 की खूबियां

सैमसंग के इस टैबलेट में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलती है। इस डिवाइस में 2560 x 1600 (WQXGA) पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। ये डॉयनेमिक अमोल्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है। इसे चलाने के लिए 8400mah की बैटरी के साथ 45 वाट का फास्ट चार्जर आता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। इस डिवाइस में एस पेन भी सपोर्ट करता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। ये टैबलेट एंडॉइड ओएस पर काम करता है।

फीचर्सSamsung Galaxy Tab S9
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
स्क्रीन11 इंच
बैटरी8400mah
रियर कैमरा13MP
फ्रंट कैमरा12MP

Apple iPad Pro 11-inch (2022) के फीचर्स

दुनियाभर में ऐपल कंपनी का काफी नाम है। ऐपल के शानदार आईपैड प्रो 11 इंच 2022 मॉडल में कई खूबियां दी गई हैं। ये 11 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1668 x 2388 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। इस टैबलेट में Apple M2 चिपसेट दी गई है। इसके रियर पैनल पर 12MP का मेन कैमरा और 10MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है। इसे चलाने के लिए इसमें अच्छी बैटरी दी गई है। इसके साथ 18 वाट का फास्ट चार्जर मिलता है। ये टैबलेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है।

फीचर्सApple iPad Pro 11-inch (2022)
प्रोसेसरApple M2
स्क्रीन11 इंच
बैटरी——
रियर कैमरा12MP+10MP
फ्रंट कैमरा12MP

इस खबर में सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी टैबलेट को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026