---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition में मिल सकते हैं एडवांस फीचर्स, प्रोसेसर से लेकर कैमरे तक सबकुछ होगा शानदार!

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition: साउथ कोरिया की बड़ी फोन कंपनी सैमसंग कंपनी गैलेक्सी जेड फ्लिप5 रेट्रो लिमिटेड एडिशन पर तेजी से काम कर रही हैं। इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके आने से पहले इसकी कुछ खास डिटेल सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 30, 2023 1:38 अपराह्न

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition: मोबाइल वर्ल्ड में सैमसंग कंपनी एक बड़ा नाम है। सैमसंग लगातार अपने नए मॉडल्स को लाने की तैयारी में लगा रहता है। इस साल जुलाई में सैमसंग ने गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को लॉन्च किया था। ऐसे में अब इसका नया वेरिएंट Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition जल्द ही सामने आ सकता है। भारत में सैमसंग के फोन्स को काफी पसंद किया जाता है। पढ़ें क्या है इसकी लेटेस्ट अपडेट।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition की जानकारी

दरअसल MsPowerUser की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 का रेट्रो एडिशन लाने की तैयारी कर रहा है। मार्केट में इस खबर के आते ही हलचल तेज हो गई है। ऐसे में इसकी कुछ फोटोज और स्पेशल डिटेल लीक हुई है। देखें इस स्पेशल एडिशन में क्या-क्या खास होगा।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition का संभावित डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में ऑफ ब्लू कलर को फोन के बॉटम पर दिया जाएगा। इसके साथ मैट फिनिश मिलेगी। वहीं, फोन के टॉप पर ब्लैक कलर दिया जा सकता है। फोन के साइड में ग्रे रंग मिल सकता है। खबरों में बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन ड्रॉपलेट शेप फ्लैक्श हिंजे में आएगा। फोन में आर्मर एल्यूम्नियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, आईपी एक्स8 वाटर रेसिटेंस और स्लीकर बिल्ड मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition की लीक खूबियां

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन में 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले और 120hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इसमें 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसकी कवर डिस्प्ले 3.4 इंच की अमोल्ड होगी।

फीचर्सSamsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition की डिटेल
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 2
स्क्रीन6.7 इंच-3.4 इंच
बैटरी3700mah
रियर कैमरा12MP+12MP
फ्रंट कैमरा10MP

सैमसंग के इस डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 13 ओएस मिल सकता है। इस फोन में 8GB रैम के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन को चलाने के लिए 3700mah की बैटरी के साथ 25वाट का फास्ट चार्जर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition की अनुमानित कीमत

इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 12MP का मेन OIS कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें ई-सिम सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 99999 रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026