---Advertisement---

तो क्या फेल हो गई Elon Musk की इंसानों के दिमाग में लगाई Neuralink Chip? जानें क्यों उठ रहे सवाल

Neuralink Chip: Elon Musk की इंसान के दिमाग में लगाई Neuralink Chip को एक लेकर बड़ी खबर आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2024 6:28 अपराह्न

Neuralink Chip
Follow Us
---Advertisement---

Neuralink Chip: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाने वाले टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क Elon Musk किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका इंसानों के दिमाग में Neuralink Chip लगाकर इसे और भी तेज बनाने का प्रोजेक्ट काफी खबरों में है।

Neuralink Chip पर क्यों उठ रहे सवाल?

एलन मस्क खुद उस लड़के की वीडियो शेयर कर चुक हैं। जिसमें दिमाग में Neuralink Chip लगाई गई थी और वो अपने दिमाग से बिना छुए सिस्टम चला रहा था। अब इसी प्रोजेक्ट को लेकर दो बड़ी खबर आयी है। पहली ये कि, न्यूरालिंक कॉर्पोरेशन ने ये बात मान ली है कि, उनकी चिप में खराबी थी और दूसरी ये कि, न्यूरालिंक कंपनी के को-फाउंडर बेंजामिन रापोपोर्ट ने एलन मस्क की कंपनी को टाटा बोल दिया है।

इसके साथ ही बड़ा बयान देते हुए कहा कि, Neuralink Chip दिमाग के लिए ठीक नहीं है। इन दोनों ही घटनाओं को कंपनी के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।नोलैंड नाम के एक 23 साल के लड़के के दिमाग पर ये चिप लगाई थी। इस चिप से दिमाग के बारिक टिशू को जोड़ा गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद थ्रेड दिमाग के टिशू से हटने शुरू हो गए । जिसके बाद इस चिप ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद इसे कंपनी ने ठीक किया। ये बात खुद एलन मस्क की कंपनी ने मानी है।

Elon Musk की Neuralink कंपनी का उद्देश्य

आपको बता दें, एलन मस्क ने साल 2016 में न्यरोलिंक कंपनी को शुरु किया था। इसका उद्देश्य इंसान के दिमाग को और भी ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए एक ऐसी चिप बनाना था। जो कि, बिना छुए डिवाइस से चीजों को कंट्रोल कर सके। एलन मस्क के इस प्रोजक्ट को काफी हद तक सफलता मिली। दुनियाभर के लोगों का ध्यान भी न्यिरोलिंक चिप ने खींचा। लेकिन अब इस चिप को बनाने वाले Neuralink के को-फाउंडर बेंजामिन रापोपोर्ट ने चौंका देने वाले खुलासे किए हैं और बताया है कि, ये चिप इंसानो के दिमाग के लिए ठीक नहीं है। तभी से एलन मस्क की कंपनी Neuralink को लेकर काफी चर्चाएं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 17, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite

अप्रैल 17, 2026

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026