---Advertisement---

थिएटर को मात देने के लिए Sony लेकर आया 85 inch का स्मार्ट TV, BRAVIA X80L Series की खासियतों से हो जाएगा प्यार

अगर आप पुराने टीवी को हटाकर नए और बढ़िया स्मार्ट टीवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आप Sony BRAVIA X80L Series में आने वाली तीन स्मार्ट टीवी में से अपनी पसंदीदा स्मार्ट टीवी चुन सकते हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 19, 2023 1:44 अपराह्न

Sony BRAVIA X80L Series
Follow Us
---Advertisement---

Sony BRAVIA X80L Series: सोनी ने अपनी BRAVIA X80L Series की स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इस सीरीज के तहत अपनी तीन साइज की स्मार्ट टीवी को बाजारों में उतार दिया है। इस लिस्ट में 43 इंच की स्मार्ट टीवी, 50 इंच की स्मार्ट टीवी और 85 इंच की स्मार्ट टीवी शामिल है। ये सभी स्मार्ट टीवी सोनी की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट से खरीदी जा सकती हैं। ऐसे में अगर आप पुराने स्मार्ट टीवी को छोड़कर नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो आप सोनी के स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। सोनी के प्रोडक्ट्स अपनी क्वालिटी को लेकर विख्यात हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्ट टीवी में क्या है खास?

क्या हैं Sony BRAVIA X80L Series के Specifications

Sony BRAVIA X80L Series में उतारे गए सभी स्मार्ट टीवी में डॉल्बी विजन और HDR10  सपोर्ट करता है। इन सभी स्मार्ट टीवी की स्क्रीन में 3840 x 2160 Pixels रेजॉल्यूशन मिलता है। इन लेटेस्ट मॉडल्स में Ambient light sensor दिया गया है। यह सेंसर कमरे की लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से टीवी की स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज करने का काम करता है। इन सभी मॉडल्स में 20 वॉट के X बैलेंस्ड स्पीकर दिए गए हैं। ये स्पीकर्स डीप बेस और क्लियर ऑडियो के लिए मददगार हैं। इसके अलावा आपको Dolby Atmos Sound दिया जा रहा है जो ज्यादा डेप्थ और क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें: Skoda Slavia और Kushaq स्पेशल Edition में हुई लॉन्च, खासियतें देख खुल जाएंगी आंखें

इन फीचर्स की है भरमार

इन लेटेस्ट मॉडल्स में गेम लवर्स का भी कास ख्याल रखा गया है। इस सीरीज में आने वाले स्मार्ट टीवी में PS5 सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए LED TV Models में आपको ब्लूटूथ वर्जन 4.2 HID, Dual Band Wi-Fi, 4 HDMI Ports, 2 USB Ports और 3.5mm का Audio Jack देखने को मिल सकता है।

BrandSony
SeriesSony BRAVIA X80L Series
Screen Size43 Inches, 50 Inches, 85 Inches
Screen Resolution3840 x 2160 Pixels
Sound20 Watt X Balanced Speaker, Dolby Atmos Sound
Screen QualityDolby Vision and HDR 10
Advance FeatureAmbient light sensor and Dolby Atmos Sound
Connectivity4.2 HID, Dual Band Wi-Fi, 4 HDMI Ports, 2 USB Ports and 3.5mm Audio Jack

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 99,900 रुपए है। इसके 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 1,14,900 रुपए है। वहीं इसके 85 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026