---Advertisement---

लीक हुए Sony Xperia 10 V के रेंडर्स, जानें कैसा होगा डिजाइन और क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स

Sony Xperia 10 V के कुछ रेंडर्स लीक हुए हैं जिन्हें ट्विटर पर OnLeaks के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। टिप्स्टर द्वारा इस स्मार्टफोन का लुक भी रिवील किया गया है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 1, 2023 2:33 अपराह्न

Sony Xperia 10 V
Follow Us
---Advertisement---

Sony Xperia 10 V: सोनी जल्द ही बाजारों में अपना मिड रेंज वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। इस स्मार्टफोन का नाम Sony Xperia 10 V है। OnLeaks नाम के टिप्स्टर ने सोनी के अपकमिंग डिवाइस के रेंडर की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में स्मार्टफोन की डिजाइन देखी जा सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके लीक हुए डिजाइन और इसके अनुमानित फीचर्स आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप सोनी का यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये जानकारियां आपके लिए जरूरी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: TCL 32 INCH HD SMART TV को मात्र 439 रूपए की EMI पर आज ही लाएं घर, जल्दी करें

कैसा है Sony Xperia 10 V की डिजाइन

OnLeaks नाम के ट्विटर अकाउंट से सोनी के एक्सपेरिया 10 वी की डिजाइन को रिवील किया गया है। शेयर किए गए रेंडर से पता चलता है कि Sony Xperia 10 V का डिजाइन पुराने स्मार्टफोन से काफी हद तक मिलता-जुलता है। फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा RGB LED Indicator, Ambient और Proximity जैसे सेंसर भी दिए जा सकते हैं। वहीं इसके बैक-पैनल में वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। रियर पैनल में सोनी और Xperia का लोगो भी लगा हुआ है।

क्या हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

बता दें कि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 Processor मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android v13 का सपोर्ट मिल सकता है।

क्या होगी कीमत और कब तक होगा लॉन्च

बता दें कि इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 हजार रुपए हो सकती है। इसे मई 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसके असल फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी कंपनी की तरफ से दी जाने वाली जानकारी के बाद ही कंफर्म हो सकेंगी।

ये भी पढ़ें: 75000 रुपये वाले Samsung Galaxy S21 FE को 15000 से कम कीमत पर खरीदने का मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026