---Advertisement---

डॉल्बी विजन के साथ गेमर्स के लिए खास है TCL C645 4K QLED Smart TV सीरीज, यहां जानिए सभी फीचर्स और कीमत

TCL C645 4K QLED Smart TV: अगर आप इन दिनों एक नया और धांसू स्मार्टटीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खास जानकारी है। दरअसल, टीसीएल कंपनी ने नई स्मार्टटीवी सीरीज को बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि इन दिनों स्मार्टटीवी मार्केट में काफी प्रतिस्पर्धा चल रही है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 17, 2023 10:48 पूर्वाह्न

TCL C645 4K QLED Smart TV
Follow Us
---Advertisement---

TCL C645 4K QLED Smart TV: अगर आप इन दिनों एक नया और धांसू स्मार्टटीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खास जानकारी है। दरअसल, टीसीएल कंपनी ने नई स्मार्टटीवी सीरीज को बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि इन दिनों स्मार्टटीवी मार्केट में काफी प्रतिस्पर्धा चल रही है। ऐसे में हर कंपनी नए फीचर्स के साथ अपने नए मॉडलों को बाजार में उतार रही है। इसी कड़ी में TCL C645 4K QLED TV में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए गए हैं।

TCL C645 4K QLED TV की जानकारी

कंपनी दावा कर रही है कि इस सीरीज में ग्राहकों को अब तक का सबसे बेस्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। TCL ने नई सीरीज में चार वेरिएंट को पेश किया है। इसमें 43, 50, 55 और 65 इंच शामिल है। टीसीएल ने इस सीरीज में गूगल ओएस के साथ पर्सनलाइज्ड एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने का दावा किया है। इसमें गूगल वॉचलिस्ट, गूगल फोटोज, टीसीएल होम, टीसीएल वाई-फाई इनबेल्ड डिवाइसेस जैसे स्मार्टफोन का फीचर दिया है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

TCL C645 4K QLED TV के स्पेक्स

कंपनी ने इस सीरीज 120hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इस सीरीज में ऑटो एडस्टमेंट फीचर दिया है, जो कि HDR10 प्लस के साथ आता है। इसमें गेमर्स के लिए हाई रिफ्रेश रेट और लो लेटेंसी रेट दिया गया है। इससे स्मार्टटीवी में गेमिंग एक्सपीरियंस काफी अच्छा हो जाएगा। साथ ही कंपनी ने इस सीरीज में एएमडी फ्रीसिंस तकनीक का फीचर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस सीरीज में डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए हैं।

TCL C645 4K QLED TV की कीमत

टीसीएल की 43 इंच QLED TV की कीमत 40990 रुपये है। 50 इंच वाले QLED TV की कीमत 48990 रुपये है। 55 इंच वाले QLED TV का दाम 56990 रुपये है। 65 इंच वाले QLED TV का दाम 79990 रुपये है। इस सीरीज को आप टीसीएल के ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही ई-कॉमर्स साइट्स और रिलायंस ड़िजिटल और क्रॉमा स्टोर से खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026