---Advertisement---

Apple Shoes की कीमत 40 लाख रुपये, इसकी खूबियां जानकर आप भी हो सकते हैं इसके दीवानें

Apple Shoes: दुनिया में तकनीक कितनी तेजी से बदल रही है। इस बात को आप इस खबर से समझ सकते हैं। आपने कई महंगी आइटम के बारे में सुना होगा। मगर क्या आपने ऐपल के महंगे जूतों के बारे में सुना है या पढ़ा है। अगर आप इस जानकारी से अंजान है तो आपको बता ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 26, 2023 4:55 अपराह्न

Apple Shoes
Follow Us
---Advertisement---

Apple Shoes: दुनिया में तकनीक कितनी तेजी से बदल रही है। इस बात को आप इस खबर से समझ सकते हैं। आपने कई महंगी आइटम के बारे में सुना होगा। मगर क्या आपने ऐपल के महंगे जूतों के बारे में सुना है या पढ़ा है। अगर आप इस जानकारी से अंजान है तो आपको बता दें कि ऐपल के जूते (Apple Shoes) बिकने के लिए तैयार हो गए हैं, जी हां, अब इन जूतों की लाखों की कीमत में नीलामी होगी।

Apple Shoes Price

आपने ऐपल के आईफोन, मैकबुक, स्मार्टव़ॉच और कई अन्य डिवाइस के बारे में सुना होगा। मगर ऐपल के ये जूते मामूली जूते नहीं है। इनमें एक खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि आप इन्हें 40 लाख रुपये में अपना बना सकते हैं। ऐपल ने इन जूतों को कभी भी सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया। बताया जाता है कि इन जूतों को खास तौर पर कंपनी के कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया था।

Apple Shoes की खास जानकारी

खबरों में दावा किया जा रहा है कि ऐपल ने इन जूतों को 80 के दशक में तैयार किया गया था। इन स्पेशल जूतों को कभी भी आम लोगों के लिए बाजार में नहीं उतारा गया है। इन्हें हमेशा खास प्रदर्शनी के दौरान ही शोकेस किया गया। ऐसे में एक बार फिर इसे नीलामी के लिए रखा गया है। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आपको नीलामी में हिस्सा लेना होगा।

कैसे बनें Apple Shoes

आपको बता दें कि इन अल्ट्रा रेयर स्नीकर पर ऐपल कंपनी का लोगो दिया गया है। साथ ही व्हाइट रंग के इन पेयर्स के साथ लाल रंग के लैस दिए गए हैं। साथ ही इस पर ऐपल के पुराने लोगो इंदधनुष का लोगो भी दिया गया है। इस वजह से इसकी वैल्यू और अधिक बढ़ गई है। जूतों के सोल रबड़ का बना हुआ है। वहीं, जूतों की एड़ी पर एक एयर कुशनिंग विंडो दी गई है।

ऐपल ने इन जूतों को कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाया था। ऐसे में कभी भी इसका प्रचार नहीं किया गया। ऐपल ने इन जूतों को ओमेगा स्पोर्ट्स के साथ मिलकर तैयार किया था। इन स्पेशल जूतों को फेमस कंपनी सोथबी 50 हजार डॉलर की कीमत पर नीलामी के लिए रख रही है। इसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 42 लाख रुपये बैठेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026