---Advertisement---

इस दिन से यहां शुरू होने जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो, Oneplus से लेकर Realme के इन स्मार्टफोन्स का दिखेगा जलवा

MWC 2023 Barcelona: स्मार्टफोन की दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 (MCW) स्पेन के बार्सिलोना में लगने जा रहा है। यह मोबाइल शो 27 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। दुनिया के बड़े-बड़े स्माटफोन ब्रांड और दिग्गज टेक कंपनियां अपने नए व अपकमिंग स्मार्टफोन और नई टेक्नोलॉजी के साथ ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 20, 2023 6:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MWC 2023 Barcelona: स्मार्टफोन की दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 (MCW) स्पेन के बार्सिलोना में लगने जा रहा है। यह मोबाइल शो 27 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। दुनिया के बड़े-बड़े स्माटफोन ब्रांड और दिग्गज टेक कंपनियां अपने नए व अपकमिंग स्मार्टफोन और नई टेक्नोलॉजी के साथ इस मोबाइल शो में इनकी प्रदर्शिनी करेंगी। तो पढ़िये कि क्या कुछ होगा इस MWC मोबाइल शो मेगा इवेंट में खास?

ये भी पढ़ें: iPhone को 20000 रुपये से कम कीमत पर खरीदने का सुनहरा मौका, अभी नहीं तो कभी नहीं

82000 से ज्यादा लोग करेंगे MCW 2023 में

मीडिया में जारी MWC मोबाइल शो को लेकर जारी खबरों के मुताबिक होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 मेगा इवेंट में करीब 820000 से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना भी है। बड़े-बड़े स्माटफोन ब्रांड इस मोबाइल एक्जीबिशन में भाग लेंगे साथ ही अपने नए प्रोडक्ट को और अपकमिंग टेक्नोलॉजी को भी अनवील करेंगे। खबरों में यह भी कहा गया है कि MWC मोबाइल शो में Apple, Samsung, Xiaomi और Vivo जैसी सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भाग ले रही हैं।

ये प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं MCW 2023 में

MWC में वनप्लस अपने वनप्लस 11 से जुड़े कॉन्सेप्ट फोन, Nubia अपना Nubia Neovision Glass के साथ Nubia Pad 3D को पेश करेंगी। इसके साथ ही चीनी स्माटफोन मेकर अपनी Honor Honor Magic 5 series को भी लांच कर सकती है। साथ ही कई कंपनियों के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन भी अनवील किए जा सकते हैं। इनके अलावा दुनिया के पहले 240 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन रियल मी GT 3 को भी MWC में लॉन्च करेगी।

यहां से करें टिकट बुक

अगर आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 मोबाइल शो की टिकट बुक करनी हैं तो आप MCW की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए तीन तरह के पास उलब्ध हैं जिसमें से पहला वीआईपी पास है जिसकी कीमत 4499 यूरो है तो वहीं दूसरा लीडर पास है इस पास की कीमत 2196 यूरो है आखिर में सबसे कम कीमत पर सामान्य टिकट है जिसकी कीमत 799 यूरो है।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Swara Bhasker ने सपा नेता से रचाई शादी, जानें कौन है Fahad Ahmad ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026