---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max के इन 3 हाईटेक लीक फीचर्स पर दुनिया की नजर! लॉन्च से पहले यूजर्स हुए एक्साइटेड

iPhone 18 Pro Max: एप्पल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो मैक्स मॉडल के कुछ लीक फीचर्स काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2026 2:05 अपराह्न

iPhone 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max : एप्पल आईफोन 18 सीरीज इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च हो सकती है। इसका सबसे महंगा और प्रीमियम मॉडल आईफोन 18 प्रो मैक्स बताया जा रहा है। अभी तक कंपनी ने इस मॉडल की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में ये काफी छाए हुए हैं। जिसके कारण यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं।

iPhone 18 Pro Max  में मिल सकता है वेरिएबल अपर्चर 

आईफोन 18 प्रो मैक्स में सबसे अनोखे फीचर्स के तौर पर मैकेनिकल बदलाव वेरिएबल अपर्चर को माना जा रहा है। डीएसएलआर जैसा कंट्रोल यूजर को देगा। इसकी मदद से यूजर लाइट के हिसाब से लाइट को बदल सकेगा। यूज़र्स बिना किसी सॉफ़्टवेयर या पोर्ट्रेट मोड के इससे मॉडल में बदलाव कर सकेंगे।

नेक्स्ट-जेन 2nm A20 Pro प्रोसेसर 

आईफोन 18 प्रो मैक्स की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कंपनी इसमें पहली बार नेक्स्ट-जेन 2nm A20 Pro प्रोसेसर दे सकती है। यह चिपसेट फोन की बैटरी लाइफ को कई गुना बढ़ा देगा । इसके साथ ही हैवी एआई और गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए वरदान बनेगा। इसकी मदद से ही बिना इंटरनेट के अल्ट्रा फास्ट एआई का आनंद लिया जा सकेगा। इस फोन को गर्म होने से भी बचाएगा। इस प्रोसेसर को 12GB की सुपर-फास्ट रैम से लैस बनाया जा सकेगा।

आईफोन 18 प्रो मैक्स में  मिल सकती है अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी

आईफोन 18 प्रो मैक्स में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी मिलने की उम्मीद की जा रही है। खबरों की मानें तो फेस आईडी एक्टिव होगी, तो इन पिक्सल्स की रोशनी बंद हो जाएगी, जिससे ग्लास पूरी तरह शीशे जैसा हो जाएगा और लाइट आर-पार जा सकेगी।  इससे आइकन काफी क्लियर दिखेंगे। ये थ्रीडी  एक्सपीरियंस देगा।ये फुल-स्क्रीन विजुअल अनुभव देगी। ये फोन को धूल और स्क्रैच से सुरक्षा से बचाएगी।

एप्पल के सबसे महंगे आईफोन की संभावित कीमत

आईफोन 18 प्रो मैक्स फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.55 लाख से लेकर 1.79 लाख के आस-पास की कीमत पर पेश कर सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now