---Advertisement---

किसानों के लिए वरदान कहे जाते हैं ये 3 ऐप, खोल देते हैं बंद किस्मत का ताला

कृषि के क्षैत्र जुडे कुछ ऐप जिसने किसानों की जिंदगी को काफी ज्यादा आसान कर दिया है। इनमें IFFCO Kisan App, Agri Media Video App और Agri App जैसे कई ऐप के नाम शामिल हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 8, 2023 8:30 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 8, 2023 9:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apps for Agriculture & Farmers: इस टेक्नोलॉजी के जमाने में कृषि के क्षैत्र में भी काफी ज्यादा बदलाव किए जा रहे हैं जिसने किसानों की जिंदगी को काफी ज्यादा आसान कर दिया है। तो आज हम आपको कृषि क्षैत्र से जुड़े तीन ऐप के बारे में बताने वाले हैं जिनसे किसानों को काफी ज्यादा लाभ पहुँचता है।

IFFCO Kisan App

IFFCO Kisan App (इफको किसान ऐप) ने किसानो की काफी ज्यादा मदद की है। इस ऐप का इस्तेमाल काफी आसानी से किया जा सकता है और ये इंटरफ़ेस और मेमोरी के मामले में कृषि से जुड़ा काफी अच्छा ऐप है। इससे किसानो को आसानी से कृषि से जुड़ी सलाह, नई मंडी की कीमतों से जुड़ी कई सारी जानकारियां प्राप्त होती हैं। यह ऐप 10 भारतीय भाषाओं में होने के साथ किसानों को मौसम की जानकारी भी देता है। यह ऐप अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Agri Media Video App

Agri Media Video App (एग्री मीडिया वीडियो ऐप) कृषि से जुड़े मीडिया वीडियो ऐप के मामले किसानों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। इस ऐप के जरिए किसान कृषि इनपुट/आउटपुट, कृषि खुदरा और पूर्ति जैसी सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इसके अलावा इस ऐप की मदद से किसान संक्रमित फसलों की छवियों को अपलोड करने के साथ कृषि से संबंधित जानकारियों को चैट सेवा के जरिए देता है। किसान इस ऐप से आसानी से कृषि विशेषज्ञ से चैट कर अपनी समस्याओं को सुलझा सकते हैं।

Agri App

Agri App (एग्री ऐप) किसानों को सबसे ज्यादा पसंद आता है और यह ऐप एक ऑनलाइन फार्मिंग मार्केटप्लेस भी है जहां किसान कृषि से जुडी जानकारी और सरकारी सेवा को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ला रहा है। इसमें किसानों को चैट करने का ऑप्शन भी मिलता है जिसके जरिए कृषि विशेषज्ञ से आसानी से चैट की जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन कृषि कार्य से जुड़े कई वीडियो को भी प्रदान करता है। यह ऐफ अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इनके अलावा दो Farm Bee App और Kisan Yojana App भी हैं जो किसानों के द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: 16GB की रैम के साथ Tecno Spark 10C स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, प्रोसेसर और कैमरे से मचा रहा तहलका

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026