---Advertisement---

Nothing Phone (4a) Pro को मोबाइल मार्केट का राजा बना सकते हैं ये 3 फीचर्स? जानें क्यों हो रही इतनी चर्चा?

Nothing Phone (4a) Pro : नथिंग फोन (4a) प्रो मॉडल में कंपनी खास फीचर्स देने वाली है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा हाईटेक होने वाला है। यही वजह है कि, इसके लीक फीचर्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 19, 2026 3:00 अपराह्न

Nothing Phone (4a) Pro
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone (4a) Pro:  नथिंग फोन (4a) सीरीज भारत में 5 मार्च को लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी बेस और प्रो मॉडल को लॉन्च करेगी।  नथिंग  हमेशा से ही अपने ट्रांसपेरेंट लुक और फीचर्स  से यूजर्स का ध्यान खींचती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। नथिंग फोन (4a) प्रो मॉडल  में मिलने वाले यूनिक फीचर्स यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। अगर आप किसी प्रीमियम फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक इनकी संभावित खूबियों के बारे में जरुर जान लीजिए।

1-नथिंग फोन (4a) प्रो फोन में ग्लीफ मैट्रिक्स फीचर कैसे करेगा काम?

नथिंग फोन (4a) प्रो मॉडल में कंपनी ग्लीफ मैट्रिक्स फीचर दे सकती है। ये पहले से अलग होगा क्योंकि ये एक मिनी डिस्प्ले की तरह काम करेगा। इस पर यूजर टेक्स्ट, आइकॉन और एनिमेशन के साथ नोटिफिकेशन देख सकेगा। इसके साथ ही प्रोग्रेस ट्रैकर का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। वॉल्यूम और टाइमर को भी इससे एडजस्ट किया जा सकेगा। यूजर फोन की बैटरी से सेल्फी प्रिव्यू की सुविधा भी मिलेगी। इसमें रिकॉर्डिंग इंडिकेटर की भी सुविधा भी मिल रही है।

2-बैक लुक में हो सकता है बदलाव

नथिंग फोन (4a) स्मार्टफोन के लुक में भी कंपनी बड़े बदलाव कर सकती है। कंपनी इसके ट्रांसपेरेंट लुक में छोटी सी गुलाबी और पीली लाइट को जोड़ सकती है।

3-कैमरे में हो सकता है बदलाव?

नथिंग फोन (4a) प्रो फोन के कैमरे में कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है। इसके ट्रिपल 50MP कैमरे में 140x डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। ये पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छी फोटो और वीडियो बनाएगा।

नथिंग फोन (4a) प्रो की कीमत क्या हो सकती है?

नथिंग फोन (4a) सीरीज ने अभी तक कीमत, फीचर्स और लॉन्चिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 35000 से लेकर  40000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

नथिंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की लीक अन्य खूबियां

 डिस्प्ले- 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

 बैटरी-चार्जर- 5,400mAh की बड़ी बैटरी 65W के चार्जर के साथ मिल सकती है।

प्रोसेसर- Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर मिल सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 16 पर ऑपरेट कर सकता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge G76 5G

फ़रवरी 19, 2026

Vivo V70 5G

फ़रवरी 19, 2026

Google Pixel 10a

फ़रवरी 19, 2026

OPPO Find X9s

फ़रवरी 19, 2026

Poco M8 5G

फ़रवरी 19, 2026

AI Impact Summit 2026

फ़रवरी 19, 2026