Top 10 Careers in Artificial Intelligence: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में लोगों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। ऐसे में अगर आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, तो इस खबर पर खास ध्यान दीजिए। इसमें शीर्ष 10 ऐसे करियर के बारे में बताया गया है, जो आपका भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
Top 10 Careers in Artificial Intelligence: एआई ऑटोमेशन एक्सपर्ट
टेक मार्केट में आपके लिए एआई ऑटोमेशन एक्सपर्ट का करियर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस फील्ड में ऐसे प्रोफेशनल होते हैं, जो एआई के साथ ऑटोमेशन टूल्स का इस्तेमाल करके बिजनेस प्रोसेस को ऑटोमेट करते हैं।
एआई एजेंट डेवलपर
अगर आप अगले 10 सालों में अपनी नौकरी सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो एआई एजेंट डेवलपर के करियर को चुन सकते हैं। इस फील्ड में प्रोफेशनल ऐसे इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर एजेंट बनाते हैं, जो खुद से निर्णय ले सकें और एआई टूल्स का इस्तेमाल कर सकें। साथ ही डेटा पढ़ सकें और मल्टी-स्टेप टास्क पूरा कर सकें।
एआई स्किल्स के साथ डेटा एनालिस्ट
शीर्ष 10 करियर की सूची में एआई स्किल्स के साथ डेटा एनालिस्ट का नाम भी शामिल है। आज का डेटा एनालिस्ट सिर्फ एक्सल और रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है। जो एनालिस्ट एआई टूल्स और ऑटोमेशन का उपयोग करता है, उसकी मार्केट वैल्यू ज्यादा होती है।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
एआई का दौर है, तो लोगों के साथ साइबर अपराध भी होंगे। ऐसे में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट का करियर बढ़िया रह सकता है। डिजिटल दुनिया में डेटा, नेटवर्क और सिस्टम को हैकिंग से बचाने वाले प्रोफेशनल को साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट कहा जाता है। आज हर कंपनी बैंक, स्टार्टअप, सरकार को इनकी जरूरत है।
क्लाउड इंजीनियर
आने वाले कुछ सालों में क्लाउड इंजीनियर की मांग काफी बढ़ने वाली है। क्लाउड इंजीनियर कंपनियों के सर्वर, एप्लिकेशन और डेटा को क्लाउड प्लेटफॉर्म पर डिजाइन, डिप्लॉय और मैनेज करता है।
एआई प्रोडक्ट मैनेजर
जैसे-जैसे एआई की डिमांड बढ़ रही है, वैसे-वैसे एआई प्रोडक्ट मैनेजर की मांग भी बढ़ेगी। एआई प्रोडक्ट मैनेजर एआई आधारित प्रोडक्ट जैसे- चैटबॉट, रिकमेंडेशन सिस्टम, ऑटोमेशन टूल की रणनीति, फीचर्स, रोडमैप और बिजनेस वैल्यू तय करता है।
प्रॉम्प्ट इंजीनियर
अगर आप एआई फील्ड में अच्छी पकड़ बनाना चाहते हैं, तो प्रॉम्प्ट इंजीनियर एक शानदार करियर साबित हो सकता है। प्रॉम्प्ट इंजीनियर एआई मॉडल से सही और सटीक आउटपुट लेने के लिए प्रभावी प्रॉम्प्ट डिजाइन करता है। बीते कुछ समय में जेनरेटिव एआई के बढ़ते उपयोग के कारण यह रोल तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
एआई के साथ डिजिटल मार्केटिंग
आज डिजिटल मार्केटिंग सिर्फ विज्ञापन चलाने तक सीमित नहीं है। एआई की मदद से आप कंटेंट, एसईओ, विज्ञापन, ऑटोमेशन और एनालिटिक्स सब कुछ तेज और स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं। ऐसे में एआई के साथ डिजिटल मार्केटिंग करियर बढ़िया रह सकता है।
एआई प्रोडक्ट्स के लिए यूएक्स डिजाइनर
शीर्ष 10 एआई करियर की सूची में एआई प्रोडक्ट्स के लिए यूएक्स डिजाइनर का नाम भी आता है। इसमें प्रोफेशनल्स एआई प्रोडक्ट्स जैसे- चैटबॉट के लिए यूएक्स डिजाइन यानी यूजर फ्लो करना, चैट इंटरफेस बनाना और यूजर कंट्रोल पर खास ध्यान देना पड़ता है।
एआई कंटेंट रणनीतिकार
आखिर में एआई कंटेंट रणनीतिकार का करियर भी काफी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यह प्रोफेशनल्स एआई टूल्स और डेटा का इस्तेमाल करके कंटेंट रणनीति बनाता है। इससे ब्लॉग, सोशल मीडिया, वीडियो, या मार्केटिंग ऑटोमेशन में काफी अहम माना जाता है।






