---Advertisement---

Twitter Read Limit: पोस्ट देखने के लिए लॉगइन करना हुआ कंपल्सरी, एक दिन में इतने ट्वीट पढ़ पाएंगे अनवेरिफाइड यूजर्स

Twitter Read Limit: अब खाली बैठे लोग मुफ्त में ट्विटर के पोस्ट भी नहीं पढ़ पाएंगे। जी हां, मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोगों के पोस्ट देखने के लिए अब एक अकाउंट की (Twitter Read Limit) जरूरत होगी। माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने इसके लिए एक बड़ा ऐलान किया है। एलन ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 2, 2023 4:00 अपराह्न

Twitter Read Limit
Follow Us
---Advertisement---

Twitter Read Limit: अब खाली बैठे लोग मुफ्त में ट्विटर के पोस्ट भी नहीं पढ़ पाएंगे। जी हां, मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोगों के पोस्ट देखने के लिए अब एक अकाउंट की (Twitter Read Limit) जरूरत होगी। माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने इसके लिए एक बड़ा ऐलान किया है। एलन मस्क ने बिना अकाउंट वाले यूजर्स के लिए वेब ब्राउजिंग एक्सेस बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि डेटा स्क्रैपिंग के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

पोस्ट देखने के लिए तय हुई लिमिट

एलन मस्क ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए इसकी जानकारी साझा की। एलन मस्क ने ट्विटर के नए नियमों की भी जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि एक वेरिफाइड यूजर दिन में 6000 पोस्ट देख या फिर पढ़ पाएगा। वहीं, अनवेरिफाइड यूजर दिनभर में सिर्फ 600 पोस्ट देख या फिर पढ़ सकेगा। इसके अलावा नए अनवेरिफाइड यूजर दिन में सिर्फ 300 पोस्ट या ट्वीट ही देख और पढ़ पाएंगे।

एलन मस्क ने दिया लेटेस्ट अपडेट

वहीं, एलन मस्क ने कुछ समय बाद एक और ट्वीट करके इस लिमिट को बढ़ाने का फैसला लिया। नए अपडेट के मुताबिक, अब वेरिफाइड यूजर दिन में 10000 पोस्ट पढ़ सकेंगे। अनवेरिफाइड यूजर दिनभर में 1000 पोस्ट और नए अनवेरिफाइड यूजर एक दिन में 500 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे।

एलन मस्क ने इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि ये अस्थाई फैसला है और इसे बड़े स्तर पर हो रही डेटा चोरी और हेरफेर को रोकने के लिए कुछ समय के लिए लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी इंसान ट्विटर का डेटा एक्सिस कर सकता था, इससे डेटा चोरी होता था। वहीं, एआई टूल्स आने के बाद इसमें और अधिक तेजी देखी गई। ऐसे में ये फैसला लिया गया है।

एक बार फिर ट्विटर हुआ डाउन

मालूम हो बीते दिन शनिवार को ट्विटर कुछ समय के लिए डाउन हो गया था। इसके बाद यूजर्स को पोस्ट देखने और कुछ भी गतिविधि करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बारप ट्विटर डाउन होने की शिकायत काफी लंबे समय से की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026