---Advertisement---

Upcoming Smartphones in March 2026: हर स्मार्टफोन प्रेमी को है इन 5 मॉडल्स का इंतजार, AI खूबियों के साथ मिल सकते हैं कई हाईटेक स्पेक्स

Upcoming Smartphones in March 2026: मार्च महीने में एक से बढ़कर एक दमदार 5 फोन्स दस्तक देने वाले हैं। इनमें एआई खूबियों के साथ धाकड़ फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2026 5:47 अपराह्न

Upcoming Smartphones in March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Smartphones in March 2026: मार्च का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में इस महीने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। अगर आप होली के आसपास नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल से आपका काम आसान हो सकता है। इस खबर में हमने मार्च 2026 में आने वाले 5 स्मार्टफोन्स की जानकारी साझा की है। आप इनमें से किसी भी ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।

Upcoming Smartphones in March 2026: Apple iPhone 17e

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17ई को मार्च में ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। बताया जा रहा है कि फोन निर्माता इसमें ए19 चिपसेट के साथ नया ओएस शामिल कर सकती है। इसमें डबल कैमरा सेटअप के साथ बेहतर बैटरी क्षमता दी जा सकती है। इसका दाम 50 000 रुपये के करीब रहने का अनुमान है।

Nothing Phone 4a 5G

इस सूची में अगला नंबर नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल का आता है। कंपनी इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक कर चुकी है। यह फोन 5 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 4 प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही ग्लिफ बार फिर से लोगों को आकर्षित कर सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion 5G

फोन बाजार में इसी महीने मोटोरोला एज 70 फ्यूजन 5जी मोबाइल को 6 मार्च को औपचारिक तौर पर इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इसमें दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पावरफुल बैटरी क्षमता मिलने की संभावना है। साथ ही मोटो एआई और रियर कैमरा सेटअप भी काफी शानदार रह सकता है।

Realme C83 5G

मार्च महीने में आने वाले फोन्स की सूची में रियलमी सी83 5जी मोबाइल का भी नाम शामिल है। कंपनी इसे ऑफिशियल तौर पर 7 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा। इसमें 7000mAh की टाइटन बैटरी, रिवर्स चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और दमदार एआई स्पेक्स जोड़ने की योजना है। इसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट के साथ जबरदस्त डिस्प्ले दी जा सकती है।

iQOO Z11x 5G

आखिर में, आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी फोन का नाम आता है। फोन कंपनी इसे 12 मार्च को आधिकारिक तौर पर इंडिया में लॉन्च करेगी। इसमें 1 मिलियन से ज्यादा अंतूतू बेंचमार्क स्कोर देखने को मिलेगा। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह सेगमेंट का सबसे फास्ट परफॉर्मेंस वाला मोबाइल होगा। इसमें 7200mAh की बैटरी के साथ कई एआई खूबियां भी शामिल की जा सकती हैं।

मार्च 2026 में आने वाले स्मार्टफोन्स मचाएंगे धमाल

स्मार्टफोन कंपनियां मार्च महीने में कई सारे धमाकेदार फीचर्स के साथ नए मॉडल्स लाने वाली हैं। ऐसे में जो लोग नया फोन खरीदना चाहते हैं, उनके पास काफी विकल्प हो गए हैं। हालांकि, अभी तक इन सभी आगामी फोन्स की सभी डिटेल सामने नहीं आई है। सटीक जानकारी के लिए इनके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 15T

मार्च 2, 2026

ChatGPT

मार्च 2, 2026

Realme C83 5G

मार्च 2, 2026

Vivo V70 Elite

मार्च 2, 2026

Poco X8 Pro 5G

मार्च 2, 2026

Motorola Edge 50 Pro

मार्च 2, 2026