---Advertisement---

Upcoming Smartphones: OnePlus, Samsung और iQOO समेत कई धांसू फोन जल्द देंगे दस्तक, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

Upcoming Smartphones: अगर आप नया फोन लेनी की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। यहां पर आपको अपकमिंग फोन की जानकारी मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 16, 2023 11:05 पूर्वाह्न

Upcoming Smartphones
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Smartphones: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में नए फोन्स आने का सिलसिला जारी है। इस महीने से लेकर आगे कुछ समय तक एक से बढ़कर एक शानदार स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं। इन फोन्स में बैटरी से लेकर कैमरे तक काफी धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। इस खबर में अपकमिंग फोन्स (Upcoming Smartphones) की पूरी जानकारी।

Samsung Galaxy S24 Ultra Specifications (संभावित)

सैमसंग कंपनी का ये अपकमिंग प्रीमियम फोन अपने लीक फीचर्स से काफी धूम मचा रहा है। मार्केट में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दी जाएगी। 6.8 इंच की डॉयनेमिक डिस्प्ले और 5000mah की बैटरी मिल सकती है। साथ ही 45W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।

फीचर्सSamsung Galaxy S24 Ultra डिटेल (संभावित)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.8 inches (17.27 cms)
बैटरी5000 mAh
रियर कैमरा200MP + 12MP + 50MP + 10MP
सेल्फी कैमरा12MP

इसके रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा हो सकता है। ये 8GB रैम के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 90 हजार के करीब हो सकती है। इसे अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Realme GT 5 Specifications (संभावित)

रियलमी के इस अपकमिंग फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिल सकती है। 6.74 इंच की अमोल्ड स्क्रीन और 5240mah की बैटरी आ सकती है। इसमें 50MP का रियर में मेन कैमरा मिल सकता है। 12GB रैम के साथ इसे 35 हजार के आसपास की कीमत पर उतारा जा सकता है। ये फोन नवंबर के अंत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल इसकी कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।

फीचर्सRealme GT 5 की डिटेल (संभावित)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
डिस्प्ले6.74 inches (17.12 cms)
बैटरी5240 mAh
रियर कैमरा50MP + 8MP + 2MP
सेल्फी कैमरा16MP

Xiaomi 14 Pro Specifications (संभावित)

शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर आने की संभावना है। Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस ये फोन में 6.73 इंच और 4880mah की बैटरी के साथ आ सकता है। फोन की बैक साइड पर 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। इसमें सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जाएगा। फोन की कीमत 56 हजार के आसपास हो सकती है। इसे नवंबर के आखिर तक बाजार में लाया जा सकता है। मगर अभी तक इस फोन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

फीचर्सXiaomi 14 Pro की डिटेल (संभावित)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.73 inches (17.09 cms)
बैटरी4880 mAh
रियर कैमरा50MP + 50MP + 50MP
फ्रंट कैमरा32MP

OnePlus 12 Specifications (संभावित)

वनप्लस के इस आने वाले फोन में 6.82 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। फोन चलाने के लिए 5400mah की बैटरी और 100W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। फोन में लेटेस्ट चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। इसमें 8GB रैम के साथ बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा आ सकता है। इसकी कीमत 80 हजार से शुरू हो सकती है। ये फोन जनवरी 2024 में पेश हो सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

फीचर्सOnePlus 12 की डिटेल (संभावित)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.82 inches (17.32 cms)
बैटरी5400 mAh
रियर कैमरा50MP + 48MP + 64MP
सेल्फी कैमरा32MP

iQOO 12 5G Specifications (संभावित)

आईक्यूओओ कंपनी के इस अपकमिंग फोन का बेसब्री से इंतजार है। इसमें 12GB रैम और 6.78 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। फोन में 5000mah की बैटरी के साथ 120W का फास्ट चार्जर आने की संभावना है। इसमें 50MP के मेन कैमरे के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा आ सकता है। इसकी कीमत 45 हजार के करीब हो सकती है। ये फोन आधिकारिक तौर पर 12 दिसंबर 2023 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

फीचर्सiQOO 12 5G की डिटेल (संभावित)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.78 inches (17.22 cms)
बैटरी5000 mAh
रियर कैमरा50MP + 50MP + 64MP
सेल्फी कैमरा16MP

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026