---Advertisement---

Vivo Festive Sale 2023: दिवाली से पहले सस्ते हुए X90 और V29 समेत कई शानदार कैमरे वाले स्मार्टफोन, देखें डिटेल

Vivo Festive Sale 2023: अगर आप वीवो का नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 7, 2023 5:16 अपराह्न

Vivo Festive Sale 2023
Follow Us
---Advertisement---

Vivo Festive Sale 2023: अगले कुछ दिनों में दिवाली का फेस्टिव है। इस त्योहारी सीजन में आप नया फोन लेना चाहते हैं या फिर किसी खास को तोहफे में फोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो इस खबर पर ध्यान दें। चाइना की फोन निर्माता कंपनी वीवो इस समय स्मार्टफोन्स पर सेल के तहत ऑफर दे रही है। Vivo Festive Sale 2023 में कंपनी कई दमदार फोन्स को धांसू डील पर बेच रही है। आगे जानें डिटेल।

Vivo Festive Sale 2023 में ऑफर्स

सेल के दौरान Vivo X90 series, Vivo V29 series और Vivo Y series फोन्स पर अच्छा ऑफर दिया जा रहा है। वीवो की फेस्टिव सेल चल रही है और ये 15 नवंबर तक जारी रह सकती है। इस दौरान आप वीवो कंपनी के फोन्स को कम कीमत पर अपना बना सकते हैं।

वीवो फोन्स पर तगड़ी डील

Vivo X90 series फोन पर 10 हजार रुपये तक का कैशबैक और Vivo V29 series फोन्स पर 4000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इसका लाभ लेने के लिए SBI बैक, ICICI बैंक, HSBC, येस बैंक, IDFC बैंक और वन कार्ड का होना जरूरी है। V29 फोन को 32999 रुपये में ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।

X और V सीरीज पर डिस्काउंट

इसके साथ ही X और V सीरीज फोन को 101 रुपये की EMI पर भी खरीदने का विकल्प मिल रहा है। वहीं, अगर आप वीवो के पुराने फोन के बदले नया वीवो फोन लेते हैं तो आपको 8 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

Y सीरीज पर उठाएं छूट

Y200 5G फोन को 21999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Y200 5G फोन पर 2500 रुपये तक का कैशबैक, Y56 और Y27 फोन पर 1000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है और इसे 13999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। इसके साथ ही हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए आपके पास SBI, ICICI, कोटक महिंद्रा बैंक और वनकार्ड होना जरूरी है।

गजब है ये ऑफर्स

वहीं, Y17S फोन को 11499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक Y सीरीज फोन पर 101 रुपये की शुरुआती कीमत देकर उसे अपना बना सकते हैं। इसके अलावा Vivo T2 Pro 5G फोन को ऑफर के साथ 21999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026