---Advertisement---

Vivo T4 Ultra: लॉन्च होते ही आया हजारों रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, 50MP का फ्लैगशिप Sony OIS सेंसर जीत लेगा दिल! इस दिन से स्टार्ट होगी सेल

Vivo T4 Ultra: लॉन्च होते ही वीवो टी4 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर हजारों रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 50MP का फ्लैगशिप Sony OIS सेंसर आपका दिल जीत सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2025 1:38 अपराह्न

Vivo T4 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4 Ultra: वीवो ने अपना धाकड़ फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो टी4 अल्ट्रा का काफी दिनों से क्रेज बना हुआ था। ऐसे में बुधवार को वीवो फैन्स का इंतजार खत्म हो गया। फोन मेकर ने अपने नए नवेले फोन पर हजारों रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप किसी जानदार फोन को खरीदना चाहते हैं, तो एक बार वीवो टी4 अल्ट्रा पर नजर डाल लीजिए। कंपनी ने इसमें एक से बढ़कर एक खूबियों को शामिल किया है। साथ ही AI फीचर्स भी जोड़े हैं।

वीवो टी4 अल्ट्रा पर मिल रहा 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट

फोन मेकर के मुताबिक, Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर के तहत 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को कुछ चुनिंदा बैंकों के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, कस्टमर्स इस फोन पर 5000 रुपे तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं। इसके अलावा 9 महीने तक नो कॉस्ट EMI का भी विकल्प दिया जा रहा है। इस फोन की पहली सेल 18 जून 2025 से Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Photo Credit: Flipkart

Vivo T4 Ultra Price in India

फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो टी4 अल्ट्रा का दाम प्रीमियम श्रेणी में रखा गया है। वीवो टी4 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 34999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36999 रुपये और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 38999 रुपये निर्धारित किया गया है। इस फोन को 2 कलर Meteor Grey और Phoenix Gold के साथ लाया गया है।

वीवो टी4 अल्ट्रा में धूम मचाएगा धाकड़ प्रोसेसर

नए नवेले फोन Vivo T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट को शामिल किया गया है। यह फोन एंड्रॉएड 15 ओएस पर काम करता है। इस फोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिवाइस में 5500mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर शामिल किया गया है।

Vivo T4 Ultra Zoom Capacity

फोन के कैमरे की बात करें, वीवो टी4 अल्ट्रा जूम कैपेसिटी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन कैमरा 50MP Sony OIS IMX921 सेंसर के साथ आता है। 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 50MP का Sony 3 गुना पेरिस्कोप OIS कैमरा मिलता है। कैमरे में 100 गुना हाइपर जूम की सुविधा इसे काफी खास बना सकती है। इसके रियर और फ्रंट दोनों कैमरों पर 4K वीडियो सपोर्ट मिलता है।

स्पेक्सवीवो टी4 अल्ट्रा
चिपसेटMediaTek Dimensity 9300+
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.67 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

Vivo T4 Ultra AnTuTu Score

फोन मेकर के मुताबिक, वीवो टी4 अल्ट्रा का अंतूतू स्कोर 2 मिलियन बेंचमार्क से अधिक है। ऐसे में अगर आप इस फोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो वीवो टी4 अल्ट्रा का अंतूतू स्कोर आपको निराश नहीं करेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026