Vivo T5x 5G: आजकल के फोन्स में सिर्फ डिजाइन, कैमरा और बैटरी पर नहीं, बल्कि एआई खूबियों पर भी फोकस किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इन दिनों किसी किफाएती मोबाइल को जानदार फीचर्स के साथ तलाश रहे हैं, तो आप वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल पर एक बार विचार कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें इतने कमाल के एआई स्पेक्स शामिल किए है कि आप इनके फैन हो जाएंगे। इतना ही नहीं, इसका डिजाइन, पावर और अन्य फीचर्स भी काफी दमदार हैं।
Vivo T5x 5G फोन को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका
फोन कंपनी के मुताबिक, वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल को ऑनलाइन सेल में उतार दिया गया है। इसकी पहली सेल 24 मार्च से स्टार्ट हो गई है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसे 34 फीसदी की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका प्राइस 28999 रुपये रखा गया है। मगर डिस्काउंट ऑफर के तहत इसे 18999 रुपये में अपना बना सकते हैं। 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट पर कई अन्य डील्स दी जा रही हैं। फ्लिपकार्ट इस पर एक्सचेंज ऑफर भी प्रदान कर रहा है। मगर इसे लेने के लिए प्लेटफॉर्म की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।

Real-time calls. Real-time captions. Real smart.
With AI Caption, your calls are transcribed in real time—so you can read along, catch every detail, and never ask “what did you say?” again.The all new vivo T5x sales start 24th Mar, 12PM
Search now on Flipkart#vivoT5x… pic.twitter.com/fp3Ga5wnjv— vivo India (@Vivo_India) March 20, 2026
वीवो टी5एक्स 5जी में एआई स्पेक्स के साथ मिलते हैं धांसू फीचर्स
अगर आप फोन में एआई खूबियां भी चाहते हैं और दाम बजट फ्रेंडली ही होना चाहिए, तो वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल बढ़िया विकल्प हो सकता है। फोन मेकर ने इसमें ढेर सारे एआई स्पेक्स को जोड़ा है, जिससे यूजर्स की रोजाना लाइफ काफी आसान हो सकती है। इसमें एआई कैप्शन, एआई रियल-टाइम कॉल्स, एआई रियल टाइम ट्रांसक्राइब, एआई इरेज, एआई यूएचडी जैसे प्रीमियम एआई फीचर्स दिए गए हैं।
उधर, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 5जी चिपसेट को जोड़ा गया है, जिससे फोन की स्पीड, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता काफी बढ़ जाती है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6.76 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट को रखा गया है। डिवाइस में अच्छा स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलता है। 7200mAh की बैटरी के साथ 44W का वायर्ड चार्जर आता है। पीछे की ओर, 50एमपी का मुख्य कैमरा और 2एमपी का डेप्थ कैमरा रखा गया है। जबकि आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी शूटर जोड़ा गया है।






