---Advertisement---

Vivo V29e स्मार्टफोन 50MP EYE AF सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले समेत इन फीचर्स पर हो सकते हैं फिदा

Vivo V29e: इंडिया की फोन मार्केट में वीवो ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। वीवो ने वी29ई को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में गजब का सेल्फी कैमरा है। कंपनी ने इसमें बेहतरीन रियर कैमरा और बैटरी दी है। फोन में शानदार डिजाइन के साथ काफी कुछ स्पेशल मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 28, 2023 3:41 अपराह्न

Vivo V29e
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V29e: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में वीवो कंपनी के जिस फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, वो फोन लॉन्च हो गया है। हम वीवो वी29ई (Vivo V29e) स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। चाइनीज कंपनी ने इस फोन को लॉन्च करके बाजार में खलबली पैदा कर दी है। इस फोन में एक से बढ़कर एक खूबियां दी गई हैं। आप भी जानें क्या है इसकी खासियत और कीमत।

Vivo V29e Features

वीवो ने अपने लेटेस्ट वी सीरीज स्मार्टफोन Vivo V29e में 6.78 इंच की 3डी कर्व्ड अमोल्ड डिस्प्ले फुल एचडी रेज्योलूशन के साथ दी गई है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ इंम्प्रेसिव डिजाइन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन अल्ट्रा स्लिम और लाइटवेट वाला फोन है। वीवो ने इस फोन में Qualcomm’s Snapdragon 695 SoC चिपसेट दी है।

फीचर्सVivo V29e
प्रोसेसरQualcomm’s Snapdragon 695 SoC
स्क्रीन6.78 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा64MP+8MP
सेल्फी कैमरा50MP

Vivo V29e की खासियत

वीवो के इस 5G फोन में डबल सिम कार्ड के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट दिया है। इस फोन को चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 44W का फास्ट चार्जर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर डबल कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जिसमें 64MP का OIS कैमरा सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन सेगमेंट में पहली बार इस फोन के फ्रंट में 50MP का EYE AF सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें यूएसबी सी टाइप चार्जर और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Vivo V29e की कीमत

वीवो के इस फोन में 8GB रैम और 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 26999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 8GB रैम और 256GB वाले मॉडल की कीमत 28999 रुपये तय की गई है। इस फोन को आर्टिस्टिक रेड और आर्टिस्टिक ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट शॉपिंग साइट से खरीदा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026