---Advertisement---

Vivo V50 Elite Edition: AI इरेज 2.0, लाइव टेक्स्ट समेत ये एआई खूबियां जीत सकती हैं दिल, 50MP Sony IMX882 कैमरा फोटोग्राफर्स का बनेगा फेवरेट!

Vivo V50 Elite Edition: अपकमिंग वीवो वी50 एलीट एडिशन में AI इरेज 2.0 समेत ये एआई मिल सकती हैं। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2025 12:37 अपराह्न

Vivo V50 Elite Edition
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V50 Elite Edition: स्मार्टफोन मार्केट में अभी वीवो का काफी नाम चल रहा है। वीवो अपनी ‘V’ स्मार्टफोन सीरीज को लेकर लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीवो वी50 एलीट एडिशन फोन की जब से हल्की सी झलक नजर आई है, तभी से मार्केट में काफी खलबली मच गई है। इसके पीछे की वजह साफ है कि इस फोन में एलीट खूबियां मिलने की संभावना है। फोन मेकर वीवो ने भी अपनी पोस्ट में एलीट शब्द का इस्तेमाल किया है।

वीवो वी50 एलीट एडिशन में मिल सकते हैं AI इरेज 2.0 समेत ये फीचर्स

यह तो आप जानते ही होंगे कि आजकल के स्मार्टफो में एआई फीचर्स को शामिल किया जा रहा है। ऐसे में लीक खबरों की मानें, तो अपकमिंग Vivo V50 Elite Edition फोन में कई यूनिक एआई खूबियों को जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें AI इरेज 2.0, AI लाइव टेक्स्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन, AI मैजिक एडिटर, AI असिस्ट समेत कई कमाल के फंक्शन्स मिलने की संभावना है।

Vivo V50 Elite Edition Specifications

इंटरनेट पर घूम रही रिपोर्ट्स की मानें, तो वीवो वी50 एलीट एडिशन स्मार्टफोन में धांसू कैमरा मिल सकता है। ताजा लीक के मुताबिक, इस फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वीवो वी50 एलीट एडिशन के स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें 32MP का फ्रंट शूटर लेंस आने की आशंका है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोन मोबाइल फोटोग्राफी का शौक रखने वालों का फेवरेट बन सकता है।

स्पेक्सवीवो वी50 एलीट एडिशन की अनुमानित डिटेल्स
चिपसेटQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
ओएसएंड्रॉयड 15
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.77 इंच
बैटरी6500mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

Vivo V50 Elite Edition Price in India

अभी तक सामने आई तमाम लीक रिपोर्ट्स में वीवो वी50 एलीट एडिशन के दाम पर तरह तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। मगर हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो वी50 एलीट एडिशन की इंडिया में कीमत 39499 रुपये से शुरू हो सकती है।

Vivo V50 Elite Edition Launch Date in India

फोन मेकर ने बताया है कि वीवो वी50 एलीट एडिशन को 15 मई 2025 को अनबॉक्सिंग किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वीवो वी50 एलीट एडिशन की इंडिया में लॉन्च डेट 15 मई 2025 ही हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026